सफ़ाई कर्मचारी नहीं आये तो कर्नाटक के शिक्षा मंत्री और उनकी पत्नी ने ख़ुद ही लगा दी सड़क पर झाड़ू

Akanksha Tiwari

हमें कोरोना वायरस से बचाने के लिये सफ़ाई कर्मचारी हर दिन सड़क और सोसायटी की सफ़ाई कर रहे हैं. हांलाकि, आम इंसान की तरह उनके साथ भी कभी कोई दिक्कत आ सकती है. ऐसे में सफ़ाई की ज़िम्मेदारी हमारी होनी चाहिये. वो भी बिना किसी झिझक और शर्म के. इसका ताज़ा उदाहरण कर्नाटक के मंत्री और उनकी पत्नी हैं. 

Twitter

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार और उनकी पत्नी सफ़ाई कर्मचारियों की ग़ैरमौजूदगी में सड़क पर झाड़ू लगाते दिखाई दिये. सुरेश कुमार और पत्नी ने हालातों को देखते हुए बेंगलुरु स्थित उनके घर के पास वाली सड़क पर झाड़ू लगाई. शिक्षा मंत्री और उनकी पत्नी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की गई है. फ़ोटो देख कर सभी लोग उनके इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं. 

ख़बर के मुताबिक, क्षेत्र प्रभारी Pourakarmika के पैर में चोट लग गई थी जिस वजह सड़क गंदी पड़ी हुई थी. वहीं Bruhat Bengaluru Mahanagar Palike (BBMP) और बेंगलुरु के नागरिक निकाय द्वारा मंत्री और उनकी पत्नि द्वारा किये गये काम की सराहना की है. मंत्री जी ने न सिर्फ़ सड़क पर से गंदगी हटाई, बल्कि काम करने वाले श्रमिकों का मान भी रखा. 

इस समय सबसे बड़ी मानवता यही है कि हम छोटा-बड़ा न देख कर बस देश हित में काम करें. 

News के और आर्टिकल पढ़ने के लिये ScoopWhoop Hindi पर क्लिक करें. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे