केरल और तमिलनाडु देश का सबसे सुशासित राज्य, उत्तर प्रदेश लिस्ट में सबसे नीचे: पीएसी रिपोर्ट

Sanchita Pathak

केरल को देश का सबसे सुशासित और उत्तर प्रदेश को सबसे कुशासित राज्य बताया गया है. बीते शुक्रवार को बेंगलुरू की एक ग़ैर सरकारी संगठन ने, पब्लिक अफ़ेयर्स सेन्टर ने पब्लिक अफ़ेयर्स इंडेक्स 2020 जारी किया जिसमें राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को रैंकिंग दी गई.

Times of India

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सतत विकास के तीन मापदंडों पर रैंकिंग दी गई थी- समानता, विकास और निरंतरता. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया. वहीं उत्तर प्रदेश को इस सूची में सबसे नीचे रखा गया है. बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश को नीचे के तीन स्थान दिए गए.

गोव को छोटे राज्यों की कैटगरी में सबसे सुशासित राज्य और चंडीगढ़ को सबसे सुशासित केन्द्र शासित प्रदेश बताया गया. 

एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल ने पिछले साल भी पहला रैंक हासिल किया था. 18 बड़े राज्यों में 9 राज्यों को नेगेटिव मार्क्स मिले, उत्तर प्रदेश को -1.462 मार्क्स दिए गए. केरल को 1.388 पॉइंट, तमिलनाडु को 0.912 पॉइंट और आंध्र प्रदेश को 0.531 पॉइंट दिए गए. 

केन्द्र शासित प्रदेशों में सबसे कम पॉइंट जम्मू कश्मीर (-0.50) और निकोबार (-0.30) को मिले. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे