केरल पुलिस ने बनाया अपना टिकटॉक अकाउंट, चार वीडियो में बन गए डेढ़ लाख फ़ॉलोवर्स

Kundan Kumar

केरल की पुलिस डिपार्टमेंट फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी आधिकारिक तौर पर मौजूद थी. अब केरल पुलिस ने मशहूर शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप TikTok पर भी मौजूद होगी. 

मंगलवार को केरल पुलिस ने फ़ेसबुक पर अपने नए TikTok अकाउंट के बारे में बताया. पुलिस विभाग TikTok पर जागरुकता से जुड़े वीडियो अपलोड करेगी. TikTok India ने ट्वीट कर केरल पुलिस का स्वागत किया. 

केरल पुलिस के TikTok अकाउंट को 1.6 लाख लोगों ने फ़ॉलो करना भी शुरू कर दिया, अभी तक चार वीडियो अपलोड हो चुके हैं. 

फ़ेसबुक पर केरल की पुलिस देश की सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली पुलिस विभाग है. 10 लाख से ज़्यादा लोग केरल पुलिस को फ़ेसबुक पर फ़ॉलो करते हैं, टि्वटर पर 14,000 और इंस्टाग्राम पर 1.3 लाख फ़ॉलोवर्स हैं. 

हालांकि केरल की पुलिस विभाग ने कुछ महीने पहले ख़ुद राज्य में TikTok को बंद कर देने की बात कही थी.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे