सेना के लेफ़्टिनेंट अनिल पुरी ने 90 घंटों में 1,200 किलोमीटर लंबी फ्रांस साइकिल रेस पूरी की

Kundan Kumar

हमारी हमेशा ये कोशिश रहनी चाहिए कि उम्र के हर पड़ाव में हम फ़िट और तंदरुस्त रहें. अक्सर लोग ढलती उम्र के साथ फ़िटनेस पर ध्यान देना कम कर देते हैं. उन्हें लगता है ये नवयुवकों के चोचले हैं. ऐसी सोच रखने वाले लोगों को लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल पुरी के कारनामे के बारे में जानना चाहिए. 

Twitter

56 वर्ष की उम्र में अनिल पुरी ने 1,200 किलोमीटर साइकिल चला कर फ्रांस के सबसे पुराने साइक्लिंग इवेंट Paris-Brest-Paris सर्किट को पूरा किया. 

भारतीय थल सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस जानकारी को साझा किया और उन्हें बधाई दी. लेफ़्टिनेंट जनरल अनिल पुरी सेवा में रहते हुए इस कारनामे को करने वाले पहले जनरल बने. 1,200 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के लिए उन्होंने बिना रुके 90 घंटे तक साइकिल चलाई. 

90 घंटे यानी की लगभग चार दिन. 19 अगस्त से शुरू हुई ये यात्रा 23 अगस्त तक चली. सबसे बड़ी बात यह है कि अनिल पुरी ने 56 बरस के होने के बावजूद ऐसा किया है. सोशल मीडिया पर चारों ओर से उन्हें तारीफ़ मिल रही है.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे