सराहनीय: लुधियाना पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की फ़्री कैब सुविधा

Kratika Nigam

महिलाओं की असुरक्षा दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही है. दिल्ली की निर्भया हो या हैदराबाद में हाल ही में रेप के बाद जलाई गई प्रियंका रेड्डी इस असुरक्षा का उदाहरण हैं. हालांकि, इन सबसे अनजान हमारी सरकार और प्रशासन आंखें मूंधे लेटा हुआ है. मगर लुधियाना की पुलिस शायद इस घटना के बाद जाग गई है. इन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखी पहल करते हुए नि:शुल्क सवारी योजना शुरू की है. 

ni24news

इसके तहत अगर महिलाएं देर रात अकेले कहीं जा रही हैं और उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा है, तो ऐसी स्थिति में वो पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कैब के लिए बुला सकती हैं. 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस योजना का बारे में बताया,

ये सुविधा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नि:शुल्क दी जाएगी. ज़रूरतमंद महिलाओं को नज़दीकी PCR या थाना प्रभारी की गाड़ी से उनके स्थान तक पहुंचाया जाएगा. 
hindustantimes

इसके अलावा पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने कहा,

हमने लुधियाना में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं. महिलाएं हेल्प के लिए इन दो हेल्पलाइन नंबर 1091 और 7837015555 पर कॉल कर सकती हैं. ये नंबर चौबीस घंटे चालू हैं.

News से जुड़े आर्टिकल ScoopwhoopHindi पर पढ़ें.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे