जानिए कौन हैं वो वैद्य जो मात्र 40 रुपये में कर रहे हैं MS Dhoni के घुटने का इलाज

Nripendra

M.S. Dhoni Turns To Ayurvedic Treatment For Knee Pain: आयुर्वेद को दुनिया की सबसे पुरानी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में से एक माना जाता है. लगभग हर तरह का इलाज आयुर्वेद के द्वारा संभव है और यही वजह है कि इसका अनुसरण सदियों से किया जा रहा है. हालांकि, वक़्त के साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति ने इसे प्रभावित किया है और आज अधिकांश लोगों की निर्भरता आधुनिक दवाइयों पर हो गई है. वहीं, जिन्हें प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद पर भरोसा है, वो मॉडर्न ट्रीटमेंट छोड़ आर्युवेद की ओर रुख करते हैं. 


इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी घुटने के दर्द से पीड़ित हैं, जिसका इलाज वो एक आयुर्वेदिक वैद्य से करा रहे हैं. आइये, विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.      

आइये, विस्तार से जानते हैं (M S Dhoni Turns To Ayurvedic Treatment For Knee Pain) इसके बारे में.       

घुटने के दर्द से पीड़ित हैं एमएस धोनी  

onmanorama

M.S. Dhoni Turns To Ayurvedic Treatment For Knee Pain: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गिनती विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है. वो चाहें, तो एक छोटी-सी समस्या के लिए करोड़ों रुपए ख़र्च कर सकते हैं. बावजूद इसके वो अपनी शारीरिक समस्या का इलाज एक भारतीय वैद्य से करा रहे हैं. दरअसल, वो कई महीनों से घुटने के दर्द से पीड़ित हैं और इसका इलाज कराने के लिए उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा को चुना है.   

घने जंगल में रहते हैं वैद्य 

twitter

एमएस धोनी जिस आर्युवैदिक चिकित्सक से अपने घुटने का इलाज करा रहे हैं, वो किसी बड़ी क्लीनिक में नहीं बल्कि झारखंड के घने जंगल में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड के शहर रांची से क़रीब 70 किमी की दूरी पर लापुंग नाम का जंगल पड़ता है. इसी जंगल में रहते हैं आर्युवैदिक वैद्य वंदन सिंह खेरवार.   

धोनी के माता-पिता भी करा चुके हैं इलाज  

rediff

आर्युवैदिक वैद्य वंदन सिंह खेरवार से इलाज एमएस धोनी से पहले उनके माता-पिता भी करा चुके हैं. अच्छा परिणाम देखने के बाद एमएस धोनी ने फैसला किया कि वो वंदन सिंह खेरवार से अपना आयुर्वेदिक इलाज करवाएंगे. 

ये भी ज़रूर पढ़ें: धोनी के सबसे बड़े फ़ैन हैं तो उनके फ़ार्म हाउस की ये 16 तस्वीरें ज़रूर देखना   

लेते हैं सिर्फ़ 40 रुपए फ़ीस  

twitter

M.S. Dhoni Turns To Ayurvedic Treatment For Knee Pain: जहां एक तरफ़ एलोपैथी के डॉक्टर सिर्फ़ कंसल्टेशन के 500 से 1000 रुपए ले लेते हैं, वहीं वंदन सिंह खेरवार सिर्फ़ 40 रुपए में मरीज को देखकर दवा दे देते हैं. एक मीडिया संगठन से हुई बात में ख़ुद वंदन सिंह खेरवार ने बताया कि वो धोनी से 20 रुपए कंसल्टेशन फ़ीस ले रहे हैं और 20 की दवाई लिखकर देते हैं. धोनी उनके पास क़रीब एक महीने पहले आए थे और उनका यहां आना हर चार दिन में हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 20 साल पहले जिस SUV Car को इस्तेमाल करती थी भारतीय सेना, आज उसके मालिक हैं कैप्टन कूल धोनी

पहचान नहीं पाए धोनी को  

twitter

M.S. Dhoni Turns To Ayurvedic Treatment For Knee Pain: जानकर हैरानी होगी कि जब एमएस धोनी अपना इलाज कराने के लिए उनके पास आए, तो वो उन्हें पहचान नहीं पाए कि वो बड़े भारतीय खिलाड़ी हैं. धोनी के साथ आए लोगों ने ही वंदन सिंह खेरवार को बताया कि वो आपसे इलाज करवाने के लिए आए हैं.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे