तमाशा देखते रहे लोग जब प्रपोज़ल मना करने के कारण लड़के ने जड़ दिया लड़की को थप्पड़

Sanchita Pathak

योगी सरकार के संरक्षण में बहुत कुछ हो रहा है. गायों के संरक्षण और बचाव से लेकर रोडसाइड रोमियो को लताड़ने तक. अगर कुछ नहीं हो रहा तो वो है स्त्रियों की सुरक्षा.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बार फिर एक मनचले ने खुलेआम, दिन-दहाड़े एक लड़की को प्रताड़ित किया. CCTV में कैद इस पूरे वाकये ने इंसानियत को फिर से शर्मसार कर दिया.

Zee News

वीडियो में एक लड़का दो लड़कियों की तरफ बढ़ रहा है, जो स्कूटी से उतर रही हैं. थोड़ी बातचीत के बाद लड़के ने एक लड़की पर अचानक हमला कर दिया और उसे थप्पड़ मारने लगा. वीडियो में ये साफ़ नज़र आ रहा है कि लड़का, लड़की को Persuade करने की कोशिश कर रहा है. वहां पर एक अन्य महिला भी पहुंची और उसने लड़की को बचाने की कोशिश की. हैरानी तो इस बात की भी है कि उन तीनों ने करारा जवाब क्यों नहीं दिया?

पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

India Times

कुछ दिनों पहले भी कानपुर से एक वीडियो सामने आया था जब कुछ लड़के दो लड़कियों को खुलेआम Molest कर रहे थे और वीडियो Upload करने की धमकी भी दे रहे थे.

ANI के Twitter Handle पर ये वीडियो शेयर किया गया है-

जिस देश में महिलाओं से ज़्यादा गायों को ज़्यादा एहमियत दी जाए, वहां के लोगों से और उम्मीद ही क्या रखें हम?

Source: India Times

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे