16 घंटे की रोड ट्रिप के बाद लड़का पहुंचा था अपने कॉलेज, जाकर पता चला कि ये उसका कॉलेज ही नहीं

Komal

ये साल का वो समय है, जब कॉलेजों में नए बच्चों का एडमिशन होता है. बच्चों में भी नए कॉलेज को लेकर काफ़ी उत्साह देखा जाता है. लेकिन ये उत्साह जब अतिउत्साह बन जाता है, तो गड़बड़ भी हो जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ इस लड़के के साथ.

दानियाल खान 17 साल के हैं. महाराष्ट्र से स्कूल की पढाई करने के बाद वो प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले रहे थे. उनके एडमिशन लेटर में लिख था कि उन्हें NIT-AP में एडमिशन मिला है. उन्हें अरुणाचल प्रदेश के NIT में एडमिशन मिला था. उन्होंने समझ लिया कि उन्हें आंध्रप्रदेश में एडमिशन मिला है.

उनके पिता ने उनकी सफ़लता का जश्न मानाने के लिए दानियाल के दोस्तों के साथ कॉलेज तक एक रोड ट्रिप करने का फ़ैसला किया. 16 घंटे के सफ़र के बाद वो कॉलेज पहुंचे और उन्हें अपनी ग़लती का अहसास हुआ.

उन्हें बताया गया कि दानियाल को अरुणाचल प्रदेश में एडमिशन मिला है, जो कि 2900 किलोमीटर दूर है. उनके लिए वहां तक समय रहते पहुंचना मुमकिन नहीं था. उन्होंने इससे दिल छोटा नहीं किया और अपनी ग़लती मान कर घर लौट गए. अब वो कॉलेज से जवाब आने का इंतज़ार कर रहे हैं. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे