कई दिनों से लापता था शिकारी, ढूंढा, तो पता चला कि मगरमच्छ का शिकार बन गया

Akanksha Tiwari

ज़िम्बाब्वे में एक शिकारी मगरमच्छ का शिकार बन गया. लगभग एक सप्ताह पहले साउथ अफ्रीका का रहने वाला 44 साल का Scott Van Zyl, नाम का शिकारी कुछ कुत्तों के साथ ज़िम्बाब्वे गया था.

ऐसा माना जा रहा है, कि Limpopo River नदी के मगरमच्छों ने पेशेवर शिकारी को निगल कर अपना शिकार बना लिया. दरअसल Scott की कंपनी साउथ अफ्रीका आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए ट्रिप का आयोजन करती है. 

Scott और ड्राइवर गाड़ी को वहां छोड़कर, जंगल की अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, जिसके एक दिन बाद कुत्ते दुखी होकर कैंप में Scott के बिना लौट आए.

Scott के गुमशुदगी की ख़बर मिलते ही, रेस्क्यू टीम को सर्च अभियान में लगा दिया गया. शिकारी को ढूंढ़ने के लिए हेलीकॉप्ट, गोताखोरों और ट्रैकर की मदद ली गई, पर फ़िर भी Scott का कुछ पता नहीं चला और निराश होकर सभी को खाली हाथ लौटना पड़ा.

रेस्क्यू टीम के मेंबर Sakkie Louwrens के मुताबिक, पेशेवर शिकारी Scott को 2 Nile मगरमच्छों द्वारा खा लिया गया है. इसके कुछ अवशेष भी मिले हैं. पाए गए अवशेष को फॉरेन्सिक विशेषज्ञों को भेज दिया गया है. जांच के बाद इस बात की पुष्टि होगी कि वो Scott है या कोई और.

ये कोई नया किस्सा नहीं है, जब किसी इंसान को मगरमच्छ निगल गए हैं. पिछले महीने ज़िंदा चार लोगों को मगरमच्छ निगल गया था. जिसमें एक 8 साल की बच्ची भी थी. 

Source : metro

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे