मुंबई भगदड़ में पीड़िता के साथ हुई छेड़-छाड़, ये इंसानियत का सबसे बदसूरत रूप है

Komal

इंसानियत कैसे लोगों में दम तोड़ रही है, इसका सबूत है ये शर्मनाक घटना. मुंबई के एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन की भगदड़ के फ़ुटेज में कई शर्मनाक दृश्य देखे गए हैं. लोग पीड़ितों के गहने चुराते देखे गए हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोग भगदड़ में मरती हुई औरत के साथ छेड़-छाड़ करते भी नज़र आये. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सुमालता शेट्टी और 23 अन्य लोगों की शुक्रवार को हुई इस भगदड़ में जान चली गयी. कुछ लोग घायलों की मदद कर रहे थे, लेकिन वहीं वो दरिन्दे भी मौजूद थे, जो इस दुखद घटना के पीड़ितों के गहने चुरा रहे थे और उसकी देह नोच रहे थे. इन घटनाओं के वीडियो अब सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

दादर पुलिस के सहायक आयुक्त, सुनील देशमुख ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. 
आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे