ऐतिहासिक फ़ैसला! अबू धाबी कोर्ट की तीसरी आधिकारिक भाषा बनी हिंदी

Akanksha Tiwari

हमेशा हम भारत के ऐतिहासिक फ़ैसलों पर बात करते हैं, लेकिन आज दिल ख़ुश कर देने वाली ख़बर अबू धाबी से आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई की राजधानी अबू धाबी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए, अरबी और इंग्लिश के बाद हिंदी को अपनी अदालतों में तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कर लिया है. 

NDTV

बीते शनिवार अबू धाबी न्याय विभाग द्वारा दिये गये बयान में कहा गया कि श्रम मामलों में अरबी और इंग्लिश के साथ ही हिंदी भाषा को भी शामिल कर लिया है. इस कदम का मकसद न्याय तक पहुंच बढ़ाना है. इसके साथ ही इससे हिंदी भाषा के लोगों को मुकदमे की प्रक्रिया, उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में सीखने का मौका मिलेगा.  

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 26 लाख भारतीय हैं, जो देश की कुल आबादी का लगभग 30 फ़ीसदी है. इसके साथ ही ये देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय भी है.  

Newsonair

ADJD के सचिव युसूफ़ सईद अल अब्री का कहना है कि ‘दावा शीट, अनुरोध और शिकायतों को मद्देनज़र रखते हुए बहुभाषा लागू करने का मकसद प्लान 2021 की तर्ज पर न्यायिक सेवाओं का विस्तार करना है. इसके अलावा इससे न्यायिक मुकदमों की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे