हर साल लाखों लोग छोड़ रहे भारतीय नागरिकता, गृह मंत्रालय ने लोकसभा में दी जानकारी

Abhay Sinha

भारत से हर साल बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है. गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों से इसका ख़ुलासा हुआ है. बताया गया कि, 2015 और 2019 के बीच 6.76 लाख से ज़्यादा भारतीयों ने नागरिकता छोड़कर किसी अन्य देश की नागरिकता ले ली.

indiatvnews

दरअसल, कांग्रेस सदस्य कार्ति चिदंबरम के एक लिखित सवाल पूछा था कि, क्या सरकार दोहरी नागरिकता के किसी प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया कि, फिलहाल सरकार दोहरी नागरिकता के प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है.

इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताया कि, कुल 1,24,99,395 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं.

cnbctv18

आंकड़ों के मुताबिक़, साल 2015 में 1,41,656 भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ी थी. इसी तरह साल 2016 में कुल 1,44,942 भारतीयों ने नागरिकता छोड़कर किसी अन्य देश की नागरिकता ले ली. 

वहीं, साल 2017 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों का आंकड़ा 1,27,905 रहा. साल 2018 में 1,25,130 और साल 2019 में 1,36,441 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर किसी अन्य देश की नागरकिता ले ली.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे