बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर एक पिता ने दो बच्चों को सरेआम निर्वस्त्र घुमाया

Sumit Gaur

पुणे के वारजे-मालवाड़ी क्षेत्र में दो बच्चों को सड़क पर सरेआम पीटने के साथ ही उन्हें नंगा करके घुमाया गया. इस घटना को देख रहे लोगों की संवेदना का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीच-बचाव करने के बजाय लोग अपने मोबाइल से घटना को फ़िल्मा रहे थे.

ख़बरों के मुताबिक दोनों बच्चे 14 साल के हैं और उन आरोप था कि वो किसी लड़की को छेड़ रहे थे. ये मामला उस समय सामने आया, जब बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर आये. 

इस बाबत एक लड़के की मां ने पुलिस स्टेशन में FIR भी करवाई है, जिसके बाद 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ़्तार किये गए लोगों में लड़की का पिता भी है, जिसका कहना है कि ‘ये लड़के पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे.’ वहीं लड़के की मां का कहना है कि ‘उनका बेटा लड़की को कैसे छेड़ सकता है, क्योंकि वो लड़की कई बार उनके घर आ चुकी थी.’ पुलिस के अनुसार लड़की, लड़कों के साथ ही पढ़ती है और उन्हें अच्छी तरह से जानती थी. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे