नम आखों से सचिन तेंदुलकर ने गुरु अचरेकर के शव को दिया कंधा, आज हुआ अंतिम संस्कार

Kundan Kumar

क्रिकेट कोच रमाकांत अचरेकर की अंतिम विदाई आसूओं के बीच हुई, उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से 2 जनवरी को उनका देहांत हुआ था.

रमाकांत अचरेकर की अंतिम यात्रा में उनके प्यारे शिष्य सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे, उनकी आखें भी नम थीं.

ndiatimes

गुरु अचरेकर का पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क, जहां वो बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाते थे से शुरू हुई.

जब उनके शरीर को मैदान से बाहर से ले जाया गया, तब वहां उनके छात्रों ने सम्मान में उन्हें ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया और ‘अमर रहें’ का नारा लगाया.

indiatimes

सचिन तेंदुलकर के अलावा विनोद कांबली, बलविंदर सिंह संधु और चंद्रकांत पंडित ने भी अपने गुरु के क्रियाक्रम में हिस्सा लिया.

मुंबई के क्रिकेटर अतुल रानाडे, अमोल मजूमदार, रमेश पवार के साथ रणजी कोच विनायक सामंत, निलेश कुलकर्णी, विनोद राघवन भी वहां रमाकांत अचरेकर के अंतिम दर्शन के लिए आए थे.

राजनेताओं में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे, विधायक और भाजपा नेता आशीष शेलार भी पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित रमाकांत अचरेकर को अपनी श्रद्धांजली अर्पित करने आए थे.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे