रिफ़्यूजी कैंप में पैदा हुई एक लड़की बनी दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला

Sumit Gaur

आंखों में सपने हो और दिल में उन सपनों को पूरा करने का इरादा, तो इंसान कुछ भी कर सकता है. ऐसे ही खुले आसमान में पंख फैला कर उड़ने का सपना एक शाइस्ता वाइज़ ने देखा, जो अफ़गान युद्ध के समय एक अमरीकी रिफ़्यूजी कैंप में पैदा हुई थीं. इसी कैंप में रहते हुए शाइस्ता ने सपने देखने शुरू किये और सबसे कम उम्र की वो महिला बन गई, जिसने दुनिया का अकेले चक्कर लगाया हो.

शाइस्ता ने अपने सफ़र की शुरुआत Daytona Beach से की थी और 25,800 किलोमीटर की दूरी को तय करते हुए शनिवार को अपनी यात्रा को विराम दिया. अपने सफर के दौरान शाइस्ता हिंदुस्तान, स्पेन, मिस्र समेत कुल 18 देशों से गुज़री.

अपने सपनों को पूरा कर चुकी शाइस्ता का कहना है कि ‘ये काफ़ी मुश्किलों भरा सफ़र था. मैं अपने ख़्वाब को पहचान चुकी थी, पर इसके लिए मुझे बहुत पढ़ना था. मैंने मैथ्स पर ज़ोर देना शुरू किया और दुनिया को दूसरी नज़र से देखने लगी.’

सिविल पायलट का लाइसेंस लेने के बाद शाइस्ता ने इंटरनेशनल सिविल एविएशन आर्गेनाइजेशन का रुख किया, जिसने उनके इस सपने को सच करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इंटरनेशनल सिविल एविएशन आर्गेनाइजेशन के मुताबिक पूरी दुनिया में महिला पायलट की संख्या केवल 5% ही है. ऐसे में महिलाओं को प्रेरित करने के लिए इससे अच्छा मौका और क्या हो सकता है.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे