केरलवासियों की मदद के लिए सेक्स वर्कर्स भी आई सामने, पीएम रिलीफ़ फ़ंड में दान किए 21000 रुपये

J P Gupta

केरल में आई भीषण बाढ़ ने वहां लाखों लोगों को बेघर कर दिया है. उनकी मदद के देश और दुनिया के लोग आगे आ रहे हैं. महाराष्ट्र के अहमदनगर के कुछ सेक्स वर्कर्स ने भी केरलवासियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. उन्होंने Prime Minister’s Relief Fund में 21 हज़ार रुपये का दान किए हैं.

Asianage

सेक्स वर्कर्स ने अहमदनगर के डिप्टी कलेक्टर प्रशांत पाटिल को ये रुपये सौंपे. उन्होंने ये पैसे उनके कल्याण के लिए काम कर रही एक संस्था के ज़रिये पहुंचाए. स्नेहालय नाम की इस संस्था के दीपक बुरम ने बताया कि वो सभी इस महीने के अंत तक 1 लाख रुपये इकठ्ठे कर दान करने वाले हैं.

India.com

इससे पहले भी ये महिलाएं इस संस्था के ज़रिये प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए लोगों की सहायता के लिए दान कर चुकी हैं. इनमें कार्गिल युद्ध के शहीद, गुजरात भूकंप, 2004 में आई सुनामी, कश्मीर और बिहार के बाढ़ पीड़ित शामिल हैं.

timesnownews

इन सभी के लिए इन्होंने तकरीबन 27 लाख रुपये अभी तक दान किए हैं. सीएम पिनाराई विजयन ने बताया कि बाढ़ से राज्य को तकरीबन 20000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उनकी मदद के लिए कई राज्य सामने आए हैं और सीएम रीलीफ़ फ़ंड में दिल खोल कर दान कर रहे हैं. 

Feature Image Source: HuffPost India

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे