न्यूज़ीलैंड आतंकी हमले में लोग मरे लेकिन इंसानियत ज़िंदा रही, ये बात सिखों ने साबित की है

Kundan Kumar

शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड की क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुए आतंकी हमले के पूरा विश्व स्तब्ध है. इस हादसे में 49 लोगों की मौत हुई और 20 लोग बुरी तरह घायल हुए.  

ये उस देश में हुआ, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे सुरक्षित राष्ट्रों में होती है. वहां की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने इसे अपने देश के इतिहास का सबसे बुरा दिन बताया.  

आपको बता दें कि न्यूज़लैंड में एक बड़ी संख्या भारतीय भी रहते हैं. वहां रहने वाले सिख समुदाय ने Guru Nanak’s Free Kitchen नाम के NGO की सहायता से हताहत हुए लोगों को काफ़ी मदद पहुंचाई है.  

लंगर के अलावा NGO के सदस्य, साफ़-सफ़ाई में मदद, घायल को अस्पताल पहुंचाने, मृत के लिए कब्र खोदने जैसे काम में हाथ बंटा रहे हैं. एक फ़ेसबुक पोस्ट के द्वारा वो अन्य समुदाय के लोगों को भी मदद करने के लिए बुला रहे हैं.  

ऐसे मौकों पर कई बार सिख समुदाय ने ये साबित किया है कि वो इंसानियत के सबसे बड़े पैरोकार हैं.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे