पिछले तीन साल से पुलिस भी जिस पति को नहीं ढूंढ पायी, पत्नी ने उसे TikTok पर खोज निकाला

Akanksha Tiwari

दिन पर दिन TikTok के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है. TikTok की वजह से कई लोगों को रोज़गार के नये ऑप्शन मिले, तो कई लोगों की जान भी गई. कुल मिला कर TikTok के आने से तमाम लोगों की ज़िंदगी बदल गई. फ़िलहाल, TikTok का ताज़ा मामला तमिलनाडु से सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, TikTok के कारण 3 साल पहले बिछड़े एक जोड़े का मिलन हो गया.  

बताया जा रहा है कि 2016 में सुरेश नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ कर कहीं चला गया था. इसके बाद उसकी पत्नी जया उसका पता लगाने के लिये पुलिस के पास भी गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. वहीं हाल में जया के एक रिश्तेदार ने सुरेश को TikTok पर एक ट्रांसजेंडर के साथ देखा, जिसके बाद उसने वो वीडियो जया को दिखाई. जया वो वीडियो देखते ही पहचान गई कि वो शख़्स उसका पति है और उसने इसकी सूचना विल्‍लूपुरम पुलिस को दी. 

mynation

इसके बाद पुलिस सुरेश को ढूंढने में कामयाब रही. पूछताछ करने पर चला कि सुरेश कुछ बातों से नाराज़ होकर घर से चला गया था. घर से दूर रह कर वो होसुर में एक ट्रैक्टर कंपनी में बतौर मकैनिक काम करने लगा था. फिलहाल, सुरेश और जया की काउंसलिंग के बाद दोनों को घर वापस भेज दिया गया है.  

जय हो TikTok बाबा की! 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे