लॉकडाउन खुलने के 2 महीने के अंदर ही ज़हरीला हुआ यमुना का पानी, उठ रहा है झाग

J P Gupta

कोरोना और प्रदूषण की मार तो दिल्ली पहले ही झेल रही थी और अब उसके सामने एक और समस्या आन खड़ी है. दरअसल, यमुना नदी का पानी इतना दूषित हो गया है कि इसके पानी में सफ़ेद झाग उठने लगा है. इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

twitter

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में बहती यमुना नदी में बहते दूषित जल का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में यमुना के बहते पानी में ज़हरीला झाग उठता दिखाई दे रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे नदी में किसी ने बहुत सा सर्फ़ घोल दिया हो. 

twitter

आस-पास के लोगों के मुताबिक, यमुना का पानी लॉकडाउन के समय एक दम साफ़ हो गया था. तब लोग उसमें अपनी छवि साफ़ देख सकते थे. लेकिन लॉकडाउन में ढील देने के 2 महीने बाद ही यमुना का पानी पहले की तरह ही दूषित हो गया है.

एक सरकारी अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘सरकार यमुना नदी को साफ़ करने के लिए अपने स्तर हर प्रयास कर रही है. लेकिन लोगों को भी इसमें हाथ बटाना होगा. उन्हें भी नदी में गंदगी नहीं फेंकनी चाहिए. ऐसा लग रहा है जैसे नदी में सीवेज बह रहा है, हमें इसे मिलकर रोकना होगा.’

curlytales

वैसे ये आज की बात नहीं है. हर साल यमुना के पानी में इस तरह का ज़हरीला झाग उठता है. पिछले साल छठ पर भी ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं. इस बार भी छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को इस दूषित पानी में ही पूजा करनी होगी. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे