ये कोई सफ़ेद चादर नहीं, बल्कि हज़ारों मरी हुई मछलियों से ढकी ऑस्ट्रेलिया की डार्लिंग नदी है

Kratika Nigam

ये तो हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं, मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है…हाथ लगाओगे डर जाएगी बाहर निकालोगे मर जाएगी… अगर वही पानी उससे छिन जाए, तो वो जी नहीं पाएगी.

ऑस्ट्रेलिया की डार्लिंग नदी में सूखे की मार के चलते हज़ारों मछलियां मर चुकी हैं. जहां एक ओर सरकार इसे प्राकृतिक आपदा मान रही है, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इन मछलियों के मरने की वजह नदी में फैली गंदगी है न कि प्राकृतिक आपदा.

straitstimes

तो वहीं, न्यू साउथ वेल्स के क्षेत्रीय जल मंत्री नियाल ब्लेयर ने कहा, ‘अगर कुछ इस स्थिति को बदल सकता है, तो वो है प्रणाली के माध्यम से आने वाला ताज़ा पानी और फ़िलहाल इसकी कोई संभावना नहीं है.’

maxresdefault

इस बारे में मछली पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली, हम पश्चिम न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक छोटे से शहर मेनिन्डी के लिए निकल गए. ये कस्बा डार्लिंग नदी के पास स्थित है, जो हज़ारों किलोमीटर फैले मुर्रे-डार्लिंग नदी का हिस्सा है. इसे देश के कृषि क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है. साथ ही बताया, तापमान बढ़ने और बारिश नहीं होने से मछलियों के मरने का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है. दो महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मारे जाने की ये तीसरी घटना है.’ 

4bc

मेनिन्डी के पर्यटन संचालक रॉब ग्रेगोरी ने बताया, ‘मृत मछलियों में छोटी मछलियों की संख्या ज़्यादा है, पिछली दो घटनाओं में भारी संख्या में बड़ी मछलियां पहले ही मारी जा चुकी हैं.’ 

Source: economictimes

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे