सेल्फ़ी लेते हुए ट्रेन से टकराने वाला लड़का बिलकुल ठीक है, Prank के लिए बनाया था वीडियो

Sumit Gaur

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिखाया गया था कि एक लड़का पटरी पर खड़ा हो कर सेल्फ़ी ले ही रहा होता है कि तभी ट्रेन के आने से दुर्घटना का शिकार हो जाता है. ये वीडियो सामने आने के बाद कई पोर्टल्स द्वारा दावा किया गया था कि इस दुर्घटना में लड़के की जान जाते-जाते बची. इसके साथ ही ये दावा भी किया गया कि इलाज के लिए लड़के को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई थी.

हर कोई इस लड़के को ले कर एक नई कहानी गढ़ रहा था. कोई इसे पागलपंती की हद बता रहा था, तो कोई इसे एक बेवकूफ़ाना हरकत बता रहा था, जिसमें लड़के की जान पर बन आई थी. ख़ैर अभी ऐसी ही कई और कहानियां बन ही रही थी कि इस लड़के का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बिलकुल ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है.

इंडिया टुडे के एक जर्नलिस्ट आशीष ने इसी लड़के का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लड़के ट्रेन वाले वीडियो को एक प्रैंक बताते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को बनाने वाले लड़कों का कहना है कि इस का मकसद लोगों को जागरूक करना था कि ज़िंदगी कितनी अनमोल है.

ख़ैर इस वीडियो की सच्चाई आने के बाद एक बात, तो आप भी समझ गए होंगे कि सोशल मीडिया में ऐसे ही कितने झूठ आपको सच बता कर भटकाया जा रहा है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे