’किसी ने देखा है बंदर को इंसान बनते हुए?’ डारविन को गलत बताते हुए पूछ रहे हैं केंद्रीय मंत्री

Sanchita Pathak

ग़ौरतलब है कि देश में आज-कल ऊट-पटांग बयान देने का दौर चल पड़ा है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, इस बार एक केंद्रीय मंत्री ने अपने ज़बरदस्त ज्ञान का नमूना पेश किया है.

News Nation

केंद्रीय मंत्री, सत्यपाल सिंह के अनुसार डारविन की ‘Theory Of Evolution’ का सिद्धांत वैज्ञानिक तौर पर ग़लत है और उसे स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहिए. शुक्रवार को औरंगाबाद में मंत्री जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने कभी किसी बंदर के इंसान में परिवर्तित होने का उल्लेख नहीं किया है.

Cosmic Me

आईपीएस रह चुके, सत्यपाल सिंह ‘अखिल भारतीय वैदिक सम्मेलन’ में भागीदारी देने आये थे और वहीं उन्होंने चार्ल्स डारविन के सिद्धांत पर टिप्पणी दे दी.

19वीं शताब्दी में चार्ल्स डारविन और अन्य वैज्ञानिकों ने ये सिद्ध दिया था कि इंसान और बंदर के पूर्वज एक ही थे. इसके बाद पूरी दुनिया ने इस सिद्धांत को स्वीकार किया था.

Sabrang India

किसी कैबिनेट मंत्री द्वारा इस तरह का बयान देना ये प्रश्न खड़ा करता है कि बिना किसी सबूत या रिसर्च के इस तरह की टिप्पणी देना विज्ञान की अहमियत को कम करता है. अगर मंत्री जी ने डारविन के सिद्धांत को खारिज किया तो उनके पास अपना भी कोई सिद्धांत होना चाहिए, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे