विंग कमांडर अंजलि सिंह बनी रूस में भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक

Ishi Kanodiya

पहली बार किसी महिला अधिकारी को विेदेश में किसी भारतीय अभियान में सैन्य राजनयिक के तौर पर नियुक्त किया गया है. 

विंग कमांडर अंजलि सिंह को रूस में भारतीय दूतावास में डिप्टी एयर अटैची के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्हें यह नियुक्ति 10 सितंबर को दे दी गई थी. एक एयर अटैच आम तौर पर विदेशी देश में अपने वायु सेना के प्रमुख का प्रतिनिधित्व करता है. 

अंजलि मिग-29 लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए भी प्रशिक्षित हैं. 

एक अधिकारी ने Times Of India से की बातचीत में कहा था, “हालांकि महिला अधिकारियों और डॉक्टरों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य प्रोजेक्ट्स में विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन ये पहली बार है जब किसी महिला को रक्षा अटैची के रूप में तैनात किया गया है.” 

दुनिया भर के विभिन देशों में भारत के 100 से अधिक रक्षा अटैची या सलाहकार (डीए) तैनात हैं. मगर भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक अंजलि सिंह ने एक अनूठा गौरव हासिल किया है और देश का नाम ऊंचा किया है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे