लड़की ने सपने में देखा कि वो शादी की अंगूठी निगल रही है लेकिन वो सच में ऐसा कर रही थी

Kundan Kumar

कुमार विश्वास की कविता की एक लाइन है- मैं सपने को हक़ीक़त कर बैठा तो हंगामा. 

अमेरिका के कैलिफ़ॉर्निया के सैन डिआगो में रहने वाली एक लड़की ने सपने को हक़ीक़त में बदला या हकीकत को सपना समझ बैठी ये बताना मुश्किल है. हुआ यूं कि उसने सपने में अपनी इंगेजमेंट की अंगूठी निगलते हुए देखा और ऐसा वो सच में कर रही थी. 

India Today

Jenna Evans ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में लिख कर दुनिया को बताया कि उसने सपने में ख़ुद को इंगेजमिंट रिंग निगलते देखा, उसकी नींद खुली तो उसे लगा वो तो सपना देख रही थी. सुबह वो अपनी अंगूठी ढूंढने लगी, जब काफ़ी ढूंढने के बाद जब वो नहीं मिली तब Jenne डॉक्टर के पास गई और X-Ray में पता चला कि अंगूठी उसके पेट में पड़ी है.  

पेट में अंगूठी होने की वजह से उसे दर्द भी हो रहा था. जल्दी से डॉक्टर ने उसे निकालने की व्यस्था की. अंगूठी Jenna के पेट से होते हुए उसके इंटेस्टाइन में पहुंच चुकी थी. उसे सावधानी पूर्वक निकाल लिया गया, किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. 

डॉक्टर ने वो अंगूठी वापस Jenna को नहीं उसके मंगेतर Bob को दी. Janna ने अपनी पूरी कहानी और तस्वीर फ़ेसबुक पर पोस्ट की जिसे एक लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया और 60 हज़ार से ज़्याद लोगों ने शेयर किया. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे