एक नज़र उन महिला उम्मीदवारों पर, जिनके नाम के आगे लगा दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का ठप्पा

Ishi Kanodiya

बीते मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं. दिल्ली की जनता ने बड़े बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी का साथ दिया है. ‘आप’ ने दिल्ली की 70 में से 62 सीटों जीत दर्ज की. बीजेपी को मात्र 8 सीटें मिलीं तो कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई . 

दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों की बात करें तो साल 2015 मुक़ाबले इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या अधिक थी. जहां पिछली बार भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से 20 महिलाएं चुनावी मैदान में थीं. वहीं इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या 25 रही.   

तो आइए एक नज़र डालतें हैं कि किस महिला उम्मीदवार ने किस क्षेत्र से जीत हासिल की – 

1. कालका जी विधानसभा सीट से आतिशी मार्लेना

2. आरके पुरम विधानसभा सीट से प्रमिला टोकस  

3. त्रिनगर विधानसभा सीट से प्रीति तोमर 

4. पालम विधानसभा सीट से भावना गौड़

5. मंगोलपुरी विधानसभा सीट से राखी बिड़ला 

6. राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से धनवती चंदेला

7. शालीमार बाग़ विधानसभा सीट से बंदना कुमारी

महिला सशक्तिकरण तब तक नहीं हो सकता जब तक महिलाएं राजनीतिक रूप से सशक्त नहीं बन जातीं. इसके लिए सभी पार्टियों का ज़ोर अधिक से अधिक महिलाओं को टिकिट देने पर होना चाहिए तभी राजनीतिक संतुलन बन पायेगा.   

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे