‘ये एक ख़ूबसूरत कहानी थी’, इन शब्दों के साथ युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

Kundan Kumar

हमारी पीढ़ी के अधिकांश क्रिकेट प्रेमी के यादों में युवराज सिंह एक ज़रूरी जगह रखते हैं. एक ओवर में 6 छक्के हों, वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी हो, या लॉर्ड्स का मैदान हो… वहां युवराज सिंह थे.  

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आधिकारिक रूप से सन्यास ले लिया. मुंबई में मीडिया को संबोधित कर उन्होंने अपने इस फ़ैसले के बारे में दुनिया को बताया.  

25 साल तक 22 यार्ड के आस-पास रहने और लगभग 17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भीतर बाहर होने के बाद मैंने आगे बढ़ने का फ़ैसला कर लिया है. इस खेल ने कैसे लड़ना है, कैसे गिरना है, कैसे खड़े होकर दोबारा आगे बढ़ना है सिखाया है. अब समय आ गया है कि गुड बाय कह कर चल दिया जाए. ये एक ख़ूबसूरत कहानी थी, जिसका अंत होना ही था.

-युवराज सिंह

शुरुआत में युवराज की पहचान एक बेहतरीन क्षेत्ररक्षक के तौर पर बनी थी, बाद में जो एक महान खिलाड़ी के रूप में स्थापित हुई, जिसने कैंसर से लड़ते हुए हमें वर्ल्ड कप दिलाया.  

युवराज सिंह का फ़ैन होना हमारा सौभाग्य है.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे