मैदान पर धोनी जितने कूल रहते हैं, बेटी के साथ उतने ही शरारती. यक़ीन नहीं तो ये 13 फ़ोटोज़ देख लीजिये

Maahi

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. धोनी मैदान पर जितने शांत लगते हैं मैदान के बाहर उतने ही शरारती हैं. उनके साथी खिलाड़ी बताते हैं कि मैदान पर धोनी का फ़ोकस सिर्फ़ गेम पर होता है, जबकि ड्रेसिंग रूम में वो सभी के साथ बहुत मस्ती करते हैं. धोनी जो भी करते हैं पूरी डेडिकेशन के साथ करते हैं. वो जब कप्तान थे तो एक चतुर कप्तान के तौर पर विपक्षी टीम की हर रणनीति फ़ेल कर देते थे. सामने वाला खिलाड़ी कौन सी चाल चलेगा धोनी उससे पहले ही अपनी रणनीति बदल देते थे. टीम इंडिया के कप्तान विराट मैदान पर जब भी किसी मुसीबत में होते हैं धोनी संकटमोचक बनकर उनकी मदद करते हैं. विराट को जब भी डीआरएस फ़ैसले लेने होते हैं, तो सीधे पहुंच जाते हैं धोनी के पास. कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे टीम इंडिया के कप्तान अब भी धोनी ही हैं.

ये तो रही धोनी की वो ख़ूबियां जो मैदान पर दिखती हैं. अब थोड़ा उनकी पर्सनल लाइफ़ के बारे में भी बात कर लेते हैं. धोनी एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ अच्छे पिता और हसबैंड भी हैं. हर पिता की तरह धोनी का भी अपनी बेटी ज़ीवा के साथ एक अलग ही रिश्ता है. वो जहां भी जाते हैं जीवा उनके साथ होती हैं. हो भी क्यों ना ज़ीवा हैं ही इतनी क्यूट. धोनी अपना अधिकतर समय बेटी ज़ीवा के साथ ही बिताते हैं. हमें अकसर सोशल मीडिया पर धोनी और ज़ीवा की तस्वीरें देखने को मिलती रहती हैं. धोनी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं और इस व्यस्तता में ज़ीवा उनके लिए Stress Buster का काम करती है. ज़ीवा अभी सिर्फ़ तीन साल की है.

आज हम आपके लिए माही और ज़ीवा की कुछ मस्तीभरी तस्वीरें लेकर आये हैं. 

1. ज़ीवा मम्मी-पापा के साथ जब वो सिर्फ़ 2 महीने की थी.

india

2. ज़ीवा पापा धोनी के साथ सेल्फ़ी के लिए तैयार.

india

3. Zoo में पापा के साथ मस्ती करती ज़ीवा.

india

4. ज़ीवा इंस्टाग्राम पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं.

asianage

5. ये है ज़ीवा की पापा के साथ स्नैप चैट पर मस्ती.

indiatoday

6. फ़्लाइट में पापा के साथ मस्ती भी तो ज़रूरी है.

deccanchronicle

7. इस पोज़ ने तो दिन ही बना दिया. 

deccanchronicle

8. धोनी और ज़ीवा की मस्ती जारी है.

india

9. पापा का बर्थडे सेलिब्रेट करती ज़ीवा. 

livehindustan

10. पापा की आर्मी कैप पहनकर बहुत क्यूट दिख रही हैं ज़ीवा.

republicworld

11. ज़ीवा यहां भी मस्ती के मूड में ही दिख रही हैं.

12. विराट ज़ीवा के सबसे अच्छे चाचू हैं.

indianexpress

13. रोहित चाचू के साथ छोटी ज़ीवा की मस्ती.

आपने ज़ीवा को सिर्फ़ पापा धोनी के साथ ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी मस्ती करते हुए देखा होगा.

आपको ये भी पसंद आएगा
धोती-कुर्ता पहनकर खेला गया अनोखा क्रिकेट मैच! टूर्नामेंट की विजेता टीम करेगी ‘राम मंदिर’ के दर्शन
IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ रुपये में बिके
महेंद्र सिंह धोनी की ‘जर्सी नंबर 7’ को BCCI ने किया रिटायर, अब कोई भी ख‍िलाड़ी इसे पहन नहीं पायेगा
Rinku Singh Six: साउथ अफ़्रीका में आया रिंकू सिंह का तूफ़ान, ‘शिशातोड़’ छक्का मारकर किया आगाज़
Gambhir-Sreesanth Fight: लाइव मैच के दौरान ‘श्रीसंथ’ से भिड़े ‘गंभीर’, वीडियो हुआ वायरल
जानिए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने क्यों किया रिलीज़, ये थी इसके पीछे की ख़ास वजह