मेज़-कुर्सी को कई बार बनते हुए देखा होगा, पर आज उन्हें पेड़ों पर उगते हुए देख लो

Nripendra

ये तो सभी जानते हैं कि लकड़ियों का इस्तेमाल कर विभिन्न प्रकार फ़र्नीचर बनाए जाते हैं क्योंकि ये पेड़ पर उगते नहीं हैं. लेकिन दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अनोखी दुनिया में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो टेबल-कुर्सियों की खेती करता है. इसके यहां फ़र्नीचर बनाए नहीं जाते बल्कि उगाए जाते हैं. हम मज़ाक नहीं कर रहे हैं. ये बात हम पूरे तथ्य प्रमाण के साथ आपको बताने जा रहे हैं. आइये, बताते हैं इस ग़ज़ब के व्यक्ति का ग़ज़ब का काम.  

फ़र्नीचर उगाने वाला कपल

fullgrown

इस व्यक्ति का नाम है Gavin Munro, जो इंग्लैंड का रहने वाला. इंग्लैड के Peak District का रहने वाले इस व्यक्ति के पास लगभग 2.5 एकड़ का एक फ़ार्म है, जहां ये विभिन्न प्रकार के फ़र्नीचर को उगाने का काम करते हैं. इन्होंने अपनी पत्नी एलिस मुनरो के साथ मिलकर 2005 में Full Grown नाम की कंपनी बनाई थी जो फ़र्नीचर उगाने का काम करती है.   

सालों से कर रहे हैं ये काम  

fullgrown

गोविन का मानना है कि पुराने पेड़ों को काटकर फ़र्नीचर बनाने से अच्छा है कि पौधों को ही फ़र्नीचर का आकार दे दिया जाए. यही वजह से ये कपल सालों से इस काम को करता आ रहा है और इससे अच्छी आमदनी भी हो जाती है.  

पौधों को फ़र्नीचर का आकार 

materialdistrict

फ़र्नीचर बनाने के लिए पौधों की डालियों को उसी आकार में मोड़ना पड़ता है जिस आकार से चेयर, टेबल या अन्य फ़र्नीचर बनाना है. इससे के लिए विभिन्न शेप्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें पौधों के साथ लगा दिया जाता है और पौधा उसी आकार में बढ़ने लगता है. जब ये एक पेड़ का रूप ले लेता है, तो इसे फाइनल टच देकर बिर्की के लिए आगे बढ़ाया जाता है.  

ये भी देखें : प्रकृति की गोद में छुपे वो 20 सबसे विचित्र पेड़, जिनका आकार और रंग-रूप आपको हैरत में डाल देगा

6-9 साल का वक़्त 

fullgrown

इस कपल का कहना है कि फ़र्नीचर उगाना एक बड़ी प्रक्रिया और धैर्य का काम है. एक फ़र्नीचर को उगाने में लगभग 6-9 साल का वक़्त लग जाता है. यही वजह है कि इन फ़र्नीचर्स की क़ीमत भी ज़्यादा है. जानकारी के अनुसार, एक चेयर की कीमत £2,500 (लगभग 2 लाख 12 हज़ार 500 रुपए) के आसपास होती है. वहीं, एक लैंप फ़्रेम की क़ीमत £700 (लगभग 59 हज़ार 500 रुपए) और एक मीरर फ़्रेम की क़ीमत £450 (लगभग 38 हज़ार 250 रुपए) है.  

वर्तमान में 250 चेयर्स उगा रहे हैं  

theguardian

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि फ़र्नीचर उगाने की प्रक्रिया लंबी होती है. मुनरो कपल वर्तमान में 250 चेयर, 100 लैंप और 50 टेबल उगा रहे हैं. वहीं, उनका मानना है कि 2022 तक इन्हें बिक्री के लिए तैयार कर लिया जाएगा.  

देखें कुछ और तस्वीरें

thisiscolossal
thisiscolossal
thisiscolossal
thisiscolossal
dailymail
आपको ये भी पसंद आएगा
क्या आपको पता है ज़हरीले सांपों से बनी शराब के बारे में, जानिए कहां और क्यों बनती है ‘Snake Wine’
जानिए कहां है वो जगह जहां लोग चाव से खाते हैं मच्छर वाला बर्गर, 5 लाख मच्छरों से बनती है 1 टिक्की
बदंर निकला Petrol चोर, तो कहीं तोता हुआ Arrest, वो 10 घटनाएं जो सिर्फ़ भारत में ही घट सकती हैं
खरबूजों की दुनिया का iPhone है Yubari King, क़ीमत इतनी कि एक Luxury Car आ जाए
मिलिए मिर्ज़ापुर के ‘अंबानी’ से, जिसने बना डाला है 14 मंज़िला महल, ‘एंटीलिया’ को दे रहा है टक्कर
ग़ज़ब हैं ये बाबा! हाथ से चलता हुआ पंखा रोककर करते हैं भक्तों की समस्याओं का समाधान