रूस के एक मछुआरे को मिली सबसे विचित्र मछली, देखने में लगती है बिल्कुल Cheese Burger जैसी

Nripendra

समंदर की दुनिया भी किसी रहस्य से कम नहीं है. इसके अंदर कितने राज छुपे हैं कोई नहीं जान सकता. वहीं, इसमें रहने वाले जीवों की दुनिया भी पूरी तरह रहस्य से भरी पड़ी है. समंदर की गहराई में कई अजीबो-गरीब जीव पाए जाते हैं, जिनके विचित्र आकार व रंग हमें चौंकाने का काम करते हैं. लेकिन, जिस जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपको सच में चौंका कर रख देगा. जी हां, ये एक मछली है जो बिल्कुल किसी चीज़ बर्गर जैसी नज़र आती है. आइये, जानते हैं इस अजीबो-ग़रीब मछली के बारे में.

चीज़ बर्गर जैसी मछली

timesnownews

पहली नज़र में इस तस्वीर को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. लेकिन, दोस्तों ये एक समुद्री मछली है, जिसे हाल में खोजा गया है. ये बिल्कुल किसी चीज़ या चिकन बर्गन जैसी नज़र आ रही है.

मछुआरे के हाथ लगी ये मछली

unusualplaces

इस अजीबो-ग़रीब मछली को खोजने वाला एक रूसी मछुआरा है जिसका नाम Roman Fedortsov (39 वर्षीय) है. रोमन समंदर में मछली पकड़ने के लिए जाते हैं और अक्सर मैकेरल, कॉड व हैडॉक जैसी मछलियां पकड़ते हैं. लेकिन, कई बार उनके हाथ कई अजीबो-ग़रीब मछलियां लग जाती हैं. इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ और एक चीज़ बर्गर जैसी मछली उनके हाथ लगी.

ये भी देखें : समुद्री दुनिया जितनी सुन्दर है, उतनी ही अजीब भी, उसी अजीबोगरीब दुनिया को दिखा रही हैं ये 30 फ़ोटोज़

डोनट जैसा अनोखा जीव

चीज़ बर्गर मछली के अलावा उन्हें हाथ एक और अजीबो-ग़रीब जीव लगा जो बिल्कुल किसी डोनट की तरह लगता है. उन्हें अक्सर उत्तरी रूस के Norwegian और Barents समुद्र से अजीबो-ग़रीब जीव मिलते हैं. लेकिन, कई अटलांटिक की गहराई में भी मिले हैं.

ये भी देखें : मछली और शार्क जैसे समुद्री जीव बहुत देख लिए, अब देखिए गहरे समुद्र से निकले 17 अजीबोगरीब जीव

इसके अलावा भी Roman Fedortsov को कई अजीबो-गरीब जीव मिले हैं, जिन्हें वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. नीचे देखिए तस्वीरें.

1. 

2.

3.

4.

5.

आपको ये भी पसंद आएगा
क्या आपको पता है ज़हरीले सांपों से बनी शराब के बारे में, जानिए कहां और क्यों बनती है ‘Snake Wine’
जानिए कहां है वो जगह जहां लोग चाव से खाते हैं मच्छर वाला बर्गर, 5 लाख मच्छरों से बनती है 1 टिक्की
बदंर निकला Petrol चोर, तो कहीं तोता हुआ Arrest, वो 10 घटनाएं जो सिर्फ़ भारत में ही घट सकती हैं
खरबूजों की दुनिया का iPhone है Yubari King, क़ीमत इतनी कि एक Luxury Car आ जाए
मिलिए मिर्ज़ापुर के ‘अंबानी’ से, जिसने बना डाला है 14 मंज़िला महल, ‘एंटीलिया’ को दे रहा है टक्कर
ग़ज़ब हैं ये बाबा! हाथ से चलता हुआ पंखा रोककर करते हैं भक्तों की समस्याओं का समाधान