पृथ्वी का इतिहास रहस्यमयी और अस्पष्टीकृत यानी अनएक्सप्लेंड घटनाओं से भरा है. आप जितना इनकी गहराई में जाने की कोशिश करेंगे, उतने ही सवाल आपके सामने खड़े हो जाएंगे. वहीं दूसरी ओर, पुरातात्विक खोज की बदौलत पृथ्वी के इतिहास को बहुत हद तक जाना गया है, जबकि अब भी कई चीज़ों का सामने आना बाकी है. इसी क्रम में हम आपको इतिहास की उन पुरातात्विक खोज के बारे में बताने जा रहें, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये इंसानों द्वारा नहीं बल्कि देवताओं या एलियंस बनाई गई थीं. जानिए क्रमवार जानते हैं इन चीज़ों के बारे में.
1. The underground city of Derinkuyu

प्राचीन इंजीनियरिंग का एक और शानदार उदाहरण भूमिगत शहर डेरिंकुयू है. यह तुर्की में स्थित है. माना जाता है कि हजारों साल पहले प्राचीन लोगों ने पृथ्वी के अंदर सैकड़ों मीटर की खुदाई की गई थी और इस अद्भुत भूमिगत शहर का निर्माण किया था. वहीं, यह भूमिगत शहर कई रहस्यों से भरा पड़ा है. इसे किस मक़सद से बनाया गया था, इसका पता आज तक नहीं चल सका है.
2. The underwater city of Yonaguni – Japan

इसे Japanese Atlantis के नाम से भी जाना जाता है. वहीं, शोधकर्ताओं द्वारा माना जाता है कि यह जलमग्न स्थल किसी प्राचीन सभ्यता का हिस्सा रहा होगा, जो हिमयुग से पहले पृथ्वी पर मौजूद थी. वहीं, इसके निर्माण व इसकी संरचना आज भी वैज्ञानिक को लिए चुनौती बनी हुई है.
3. Mysterious vehicle tracks

इन रहस्यमयी वाहनों द्वार बने रस्ते को 14 मिलियन साल पुराना बताया जाता है. वहीं, कहा जाता है कि यह पृथ्वी इंसानों से पहले और भी सभ्यताओं का घर रही होगी.
4. Natural Nuclear Reactor

1972 में कुछ शोधकर्ताओं ने गैबॉन (अफ़ीका का एक देश) में प्राकृतिक परमाणु रिएक्टरों के एक सेट की खोज की पुष्टि की. वैज्ञानिकों को यह बात समझ से परे लगी कि दो अरब साल पहले गैबॉन में कैसे ये परमाणु रिएक्टर विकसित हुए.
5. Giant Stone Spheres

ये विशाल पत्थर के गोले Costa Rica में पाए गए हैं. माना जाता है कि 1930 में जंगल की सफ़ाई के दौरान ये मज़दूरों के समूह को मिल थे. आज तक इन पत्थरों के बारे में सटीक कुछ नहीं पता चल सका है.
6. The giant knife

इस विशाल चाकू को समंदर के अंदर से निकाला गया था. आज तक इसके सही मक़सद के बारे में पता नहीं चल सका है.
7. Gate of the Sun

सूर्य का द्वार, विशाल पत्थर को काटकर बनाया गया मेहराव या प्रवेश द्वार है, जो बोलीविया में स्थित एक प्राचीन रहस्यमयी शहर Tiwanaku में स्थित है. पुरातत्वविदों का मानना है कि यह प्राचीन शहर पहली सहस्राब्दी के दौरान एक विशाल साम्राज्य का केंद्र था. इसके बारे में शोधकर्ताओं ने कई चीज़े बताई, लेकिन इस स्मारक पर उकेरे गए कुछ अज्ञात चित्रों के रहस्य का पता नहीं लगा सके.
8. The Longyou Caves

लॉन्गयू गुफ़ाएं अब तक की सबसे बड़ी संरचनाओं में गिनी जाती हैं. यह कम से कम 2000 साल पुरानी मानी जाती है. इस गुफ़ा के बारे में ज़्यादा ज़िक्र नहीं मिलता. वहीं, माना जाता है कि पुरातत्वविद और शोधकर्ता इस गुफ़ाओं के विशाल आकार और सटीकता से अभी भी भ्रमित हैं.
9. The Ancient City: Mohenjo-Daro

मोहनजोदड़ो का निर्माण और विनाश दुनिया के सबसे चौंकाने वाले रहस्यों में से एक माना जाता है. वहीं, ऐसा माना जाता है कि इसका संपर्क एलियंस से भी रहा है. वहीं, इस सभ्यता के विनाश के बारे में यह कहा जाता है कि इसे देवताओं द्वारा नष्ट किया गया था. हालांकि, इन बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता है.
10. Saqsaywaman

यह सबसे अविश्वसनीय प्राचीन स्थलों में से एक है. इसके अविश्वसनीय होने के पीछे का कारण न केवल इसका प्राचीन इतिहास है, बल्कि यहां इस्तेमाल किए गए अद्भुत और विशाल पत्थर भी इसे ख़ास बनाते हैं. इन पत्थरों को इतने अच्छे से सेट किया गया है कि इनके बीच एक काग़ज़ का टुकड़ा भी नहीं जा सकता है. वहीं, यहां की गई चिनाई और इसका निर्माण पुरातत्वविदों को लिए सवाल बना हुआ है.