हम सभी के मन में एक ख़याल तो आया ही होगा कि आख़िर देश के अमीर, अमीर बनते कैसे हैं. हां हां पता है वो दूसरों का पैसा मारना वगैरह वगैरह वाले पोस्ट की बात मन में आ रही होगी. अभी उससे इतर बात कर लेते हैं. IIFL Wealth Hurun Rich List 2020 ने भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट निकाली.  

इस लिस्ट में एक और बात पता चली की भारत के 50% अमीर व्यक्तियों की राशि कर्क, कन्या, मिथुन, मेष और मकर है. इस सूची में जो राशि विनर रही वो थी कर्क राशि. अगर प्रोफ़िट की बात करें तो मेष राशि वालों को सबसे ज़्यादा प्रॉफ़िट हुआ. 

चलिए जानते हैं देश के कुछ अमीर व्यक्तियों की राशि- 

1. मुकेश अंबानी- मेष

DNA India

कुल संपत्ति- $88 Billion

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं. 2020 में अंबानी को काफ़ी ज़्यादा मुनाफ़ा हुआ. अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ ही दुनिया के 6ठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं.  

2. गौतम अडानी- कर्क 

Business Wire

कुल संपत्ति- $25.2 Billion

2019 से भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं गौतम अडानी. अडानी ग्रुप के फ़ाउंडर और चेयरमैन 24 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं. अडानी की राशि कर्क है.  

3. शिव नाडर- कर्क 

The Economic Times

कुल संपत्ति- $20.4 Billion 

HCL के फ़ाउंडर और चेयरमैन शिव नाडर, 14 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं. नाडर भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. नाडर की राशि भी कर्क है. 

4. एस.पी.हिन्दुजा- धनु 

South China Morning Post

कुल संपत्ति- $12.8 Billion

हिन्दुजा ग्रुप के मुख्य शेयरहोल्डर और चेयरमैन हैं एस.पी.हिन्दुजा. हिन्दुजा भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 28 नवंबर को अपना बर्थडे मनाने वाले हिन्दुजा की राशि धनु है.  

5. साइरस पूनावाला- वृषभ 

Vyapaar Jagat

कुल संपत्ति- $11.5 Billion

साइरस एक पारसी बिज़नेसमैन हैं और उन्हें ‘वैक्सीन किंग ऑफ़ इंडिया’ भी कहा जाता है. पूनावाला के फ़र्म ने ही कोविड-19 की वैक्सीन जारी की थी.  

भारत के किस अमीर व्यक्ति से आपकी राशि मिलती है कमेंट बॉक्स में बताइए. 

Source- Economic TimesHer Zindagi