Buddha Purnima Quotes In Hindi: पूरी दुनिया में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार काफ़ी धूम-धाम से मनाया जाता आ रहा है. पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती (Gautam Buddha Jayanti 2022) मनाई जाती है. बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ़ भारत में बल्कि, दुनिया के कई देशों में भी मनाई जाती है. श्रीलंका, कंबोडिया, वियतनाम, चीन, मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड, म्यांमार व इंडोनेशिया जैसे देशों में बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2022) मनाई जाती है. आपको बता दें कि कि श्रीलंका में इसे ‘वेसाक’ के नाम से जाना जाता है. 


आइये, अब सीधा नज़र डालते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल कोट्स और बुद्ध पूर्णिमा की शुभेच्छाएं (Buddha Purnima Quotes in Hindi)  

hindustantimes

Buddha Purnima Quotes In Hindi – बुद्ध पूर्णिमा पर कोट्स और संदेश 

1. न ही सुख स्थायी और न ही दुख 

बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए 
और हमें हमेशा रौशनी की तलाश करनी चाहिए. 

2. शक़ से हमेशा बचना चाहिए 

बेवजह किसी पर शक़ नहीं करना चाहिए
क्योंकि शक़ लोगों को अलग कर देता है.  

3. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है 

सबसे बड़ा धन, संतोष, सबसे अच्छा रिश्ता. 

4. दिल में नेक ख़्याल हो 

और होंठों पर सच्चे बोल हो.  

5. व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे स्वास्थ्य का ज़िम्मेदार स्वयं ही होता है 

इसीलिए खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए. 

गौतम बुद्ध के कोट्स – Buddha Purnima Quotes in Hindi 

6. आप अनंत सुख और शांति की राह पर चले ते रहो

आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं. 

7. बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर 

आपको मन की शांति मिले 
प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन आपके मन में खिलें.
पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! 

8. प्रेम, स्वभाव और शांति यही है भगवान बुद्ध की दिशा 

इस बुद्ध जयंती के पर्व पर 
मैं करता हूं आपके ख़ुशहाल जीवन की आशा 
आपको और आपके परिवार को 
बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 

ये भी पढ़ें:- ज़िन्दगी की राह में अगर जूझ रहे हो, तो आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी बुद्ध के जीवन से जुड़ी कहानियां 

9. शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन 

बुद्ध जयंती की आपको और आपके परिवार को बहुत बधाई. 

10. सच का साथ देते रहो, अच्छा सोचो 

अच्छा कहो, प्रेम की धाराएं बनके बहो 
मैं भगवान बुद्ध से प्रार्थना करता हूं 
कि आपके लिए बुद्ध जयंती शुभ हो. 

पढ़ते रहें गौतम बुद्ध के कोट्स 

11. बुद्ध के ध्यान में मगन हैं, सबके दिल में शांति का वास है 

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा सबके लिए इतनी ख़ास है
आपको बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

12. सुख और दुख जीवन के रंग हैं 

सब सही है अगर श्रद्धा संग है
भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग हैं 
ये ही शुभ बुद्ध पूर्णिमा कहने का नया ढंग है. 

13. प्रभु का हाथ आपके सिर पर हो

सुख-समृद्धि आपके दर पर हो 
जो आप चाहे वो ज़रूर पाए
आपको भगवान बुद्ध जयंती की ढेरों बधाईयां!  

14. भगवान बुद्ध आपके जीवन के सभी पापों और बाधाओं को 

नष्ट करें और आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें
इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को 
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!  

15. अपनी आत्मा को अहिंसा और सच्चाई से भर दो 

भगवान बुद्ध जयंती की आप सभी को मंगलकामनाएं! 

16. जीवन का हर दिन आपके लिए सुख, शांति और समाधान लाए 

श्रद्धा और अहिंसा के दूत को आज तहे दिल से प्रणाम करते हुए 
आप सभी को बुद्ध जयंती की शुभ और मंगल-कामना. 

17. जीवन में कई संकट आयेंगे

पर हमे भगवान बुद्ध की तरह शांत रहना है 
भगवान बुद्ध जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं!  

18. ध्यान में है वास्तविक सुख और ज्ञान में है असीम शांति 

आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!  

19. सुख और दुःख जीवन के रंग हैं

सब सही है अगर श्रद्धा संग है
भगवान बुद्ध के ध्यान में मलंग हैं
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें:- ‘चैत्यग्रह’ वो जगह, जहां बौद्ध धर्म की उम्दा वास्तुकला को देखने के साथ उसको क़रीब से जान भी पाएंगे

20. बुद्धा जयंती के पावन मौके पर आपको मन की शांति मिले 

प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन आपके मन में खिलें
आपको बुद्ध जयंती की बहुत शुभकामनाएं!

21. मन को सदा शुद्ध रखें

हर इंसान को प्रेम से देखें,
बुद्धा जयंती ख़ुशी से मनाएं
आप सभी को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं. 

Buddha Purnima Wishes In Hindi – गौतम बुद्ध के कोट्स और संदेश 

22. मन की शांति हमेशा आपकी, 

प्राथमिकता होनी चाहिए, 
क्योंकि एक शांत मन सबसे बड़ा धन है
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं. 

23. हज़ारों खोखले शब्दों से अच्छा 

वो एक शब्द है, जो शांति लाए 
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

24. अवसर आया है शांति का

आया है प्यार का त्यौहार
जिसने दी हमें शांति और प्यार
ऐसे भगवान का आज है त्यौहार
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं.

25. ज्ञान में है असीम शांति सदा रहे 

प्रभु का ध्यान यही कहती है बुद्ध की पाती 
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध के ज्ञान को इन विशेस और कोट्स (Buddha Purnima Quotes In Hindi) के ज़रिए सबलोगों तक फैलाइए.