Happy Women’s Day Quotes In Hindi: महिला दिवस आपके लिए क्या है? क्योंकि हम जिस समाज में रहते हैं वहां बातें तो बहुत बड़ी-बड़ी हैं कि हम बेटियों को बेटे की तरह रखते हैं. हम उसे पढ़ाना चाहते हैं लिखाना चाहते हैं, लेकिन शाम गुज़रते ही बेटी को कठघरे में खड़ा कर देते हैं कहां गई थी क्यों गई थी? पढ़ाने-लिखाने का बाद भी उसकी गुणवत्ता यहीं तक सीमित रहती है कि शादी के बाद इसका क्या होगा और अगर शोदी हो गई तो अब बच्चे भी कर लो. जब इन्हीं सब ढकियानूसी बातों के नीचे दबाना था तो उड़ने ही क्यों दिया? क्यों हम हमेशा एक महिला या लड़की को लड़कों से तोलते हैं, शायद ये भी एक वजह है जो दोनों के बीच में भेदबाव बनाए है क्योंकि हम लड़के को तो कभी नहीं कहते, लड़की की तरह बनो, फिर ये स्पेशल ज्ञान लड़की के लिए क्यों? वैसे इस 8 मार्च ये सोचना और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को एक नई सोच के साथ मनाना ताकि वो सिर्फ़ महिलाओं (Happy Women’s Day Quotes In Hindi) के लिए हो और सिर्फ़ 8 मार्च को ही न हो.

ये भी पढ़ें: Normal Day V/s Women’s Day: 10 बातों से समझिये महिलाओं के प्रति समाज का दोग़लापन

ख़ैर, सोच एक ऐसी चीज़ है जिसे बदलने में सदियां लग जाती हैं फिर भी नहीं बदल पाती और कुछ लोगों की बदल भी जाती है. अगर आप इस Women’s Day पर अपनी मां, बहन, दोस्त या फिर एक औरत को बधाई (Women’s Day Wishes In Hindi) साफ़ दिल और ऊंची सोच के साथ देना चाहते हैं तो ये Happy Women’s Day Quotes In Hindi आपके लिए हैं.

Happy Women’s Day Quotes In Hindi

1. नारी एक मां है उसकी पूजा करो, 

नारी एक बहन है उसका स्नेह करो, 
नारी एक भाभी है उसका आदर करो, 
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो, 
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो. 
Happy Women’s Day

2. नारी ही शक्ति है नर की, 

नारी ही शोभा है घर की, 
जो उसे उचित सम्मान मिले, 
घर में ख़ुशियों के फूल खिलें.
Happy Women’s Day

3. दिन की रोशनी ख़्वाबों को बनाने में गुज़र गई, 

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुज़र गई, 
जिस घर में मेरे नाम की तख़्ती भी नहीं, 
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुज़र गई.

4. औरत जज़्बात है उसे महसूस करो

ज़माने की दोगली बातों में उसे
किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो.
Happy Women’s Day!

5. हर घर, हर दिल, हर एहसास, 

ख़ुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है, 
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं. 
महिला दिवस की शुभकामनाएं.

6. अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान, 

कृष्ण से पहले लोग लेते हैं राधा का नाम.

7. प्रेम अधूरा औरत के बिना

मान अधूरा औरत के बिना
घर अधूरा औरत के बिना
संंसार अधूरा औरत के बिना.

ये भी पढ़ें: हर दिन होगा Women’s Day अगर लोग महिलाओं से ये बातें कहना शुरू कर देंगे

8. नारी सीता नारी काली 

नारी ही प्रेम करने वाली 
नारी कोमल नारी कठोर 
नारी बिन नर का कहां छोर.

9. बेटी-बहु कभी मां बनकर 

सबके ही सुख-दुख को सहकर 
अपने सब फर्ज़ निभाती है 
तभी तो नारी कहलाती है.

10. जिसने बस त्याग ही त्याग किए 

जो बस दूसरों के लिए जिए 
फिर क्यों उसको धिक्कार दो 
उसे जीने का अधिकार दो.

11. जहां होता है नारी का सम्मान, 

समझ लो वो स्थान है स्वर्ग के समान.
Happy women’s Day

12. जन्म देती है तुम्हें, 

तुम्हें हर बला से बचाती है,
जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सजदे करती है, 
वो नारी कहलाती है.

13. तुम हंसती रहो तुम चहकती रहो,

तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो
तुम हक़ के लिए लड़ो समाज से 
 एक बदलाव हो तुम्हारी आवाज़ से. 

14. दुनिया में दो शक्तियां हैं,

एक तलवार की और दूसरी कलम की, 
इन दोनों के बीच में कड़ा मुक़ाबला और दुश्मनी है,
एक तीसरी ताक़त है जो दोनों से शक्तिशाली है 
वो है महिलाओं की ताक़त, 
नारी शक्ति को प्रणाम.

15. आंचल में ममता लिए हुए 

नैनों से आंसू पिए हुए 
सौंप दे जो पूरा जीवन 
फिर क्यों आहत हो उसका मन.

16. नारी दिवस’ बस एक दिवस क्यों 

नारी के नाम मनाना है, हर दिन, हर पल, 
नारी को उत्तम मानो, ये नया ज़माना है.
Happy Women’s Day!

17. घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैं, 

लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं.
Happy Women’s Day!

18. अपने हौसले से तकदीर को बदल दूं, 

सुन ले दुनिया, हां मैं औरत हूं.

19. कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता 

जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें.

20. नारी में छुपी है ब्रह्माण्ड की शक्ति सारी, 

वो कभी नहीं थी बेचारी और अबला नारी.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

21. रोशन जब मकान होता है, 

वो मां, बहन, बेटी और बहू से बना जहां होता है.
Happy Womes’ Day!

22. उसका दामन है बड़ा

दिया उसने अपना प्यार सारा, 
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी 
बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

23. सबके जीवन का आधार, 

महिला है सबसे बेशक़ीमती ईश्वरीय उपहार.
Happy Women’s Day!

24. पापा की वो लाडली मां की वो दुलारी 

दिल से है नादान पर करती है सब पर जान क़ुर्बान 
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान 
हर औरत है त्याग की पहचान.
Happy Women’s Day!

फ़ोन उठाओ और जल्दी-जल्दी भेजना (Happy Women’s Day Quotes In Hindi) शुरू हो जाओ. हमारी तरफ़ से भी आप सभी को Happy Womens’ Day!

Designed By: Sawan Kumari