Divine Caves In India: भारत में बहुत ही गुफ़ाएं हैं. इनमें से कुछ ऐतिहासिक हैं तो कुछ धार्मिक. धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली बहुत सी गुफ़ाओं में ईश्वर का वास है ऐसी मान्यता है. इसलिए इन्हें पवित्र भी घोषित किया है. 

ऐसी पवित्र-धार्मिक गुफ़ाओं के दर्शन करने आने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रहती है. चलिए आज जानते हैं कुछ दिव्य गुफ़ाओं के बारे में जहां हिंदु सहित सभी धर्मों के लोगों की लगी रहती है भीड़. (Religious Caves In India)

Divine Caves In India

ये भी पढ़ें: बिहार में स्थित वो रहस्यमयी गुफ़ा जिसमें अंदर जाना तो मुमकिन है मगर बाहर निकलना नामुमकिन

1. अमरनाथ गुफ़ा (Amarnath Cave)

Amarnath Cave
twitter

बाबा बर्फ़ानी की ये गुफ़ा जम्मू कश्मीर में हैं. भगवान शिव को समर्पित इस गुफ़ा के बारे में कहा जाता है कि ये 5000 साल पुरानी है. 

2. कोटेश्वर गुफ़ा (Koteshwar Cave)

Koteshwar Cave
twitter

उत्तराखंड की ये गुफ़ा धार्मिक रूप से काफ़ी महत्वपूर्ण है. कहा जाता है कि भगवान शंकर यहां पर ध्यान किया करते थे. ये रुद्रप्रयाग से लगभग 3 किमी दूर है.

ये भी पढ़ें: वो ट्रेन जो एक सुरंग में घुसते ही हो गई थी ग़ायब, 100 साल से अधिक हुए लेकिन अब तक पता नहीं चला

3. एलीफेंटा गुफ़ाएं (Elephanta Caves)

Elephanta Caves
twitter

मुंबई से क़रीब 7 किमी दूर एक द्वीप पर स्थित एलिफेंटा गुफ़ाओं तक केवल बोट द्वारा ही पहुंचा जा सकता है. बताया जाता है कि ये गुफ़ा छठी शताब्दी की है. यहां पर भगवान शिव को तीन रूपों अघोरा, तत्पुरुष और वामदेव को दर्शाती एक मूर्ती, मुख्य आकर्षण का केंद्र है. 

4. बादामी गुफ़ाएं (Badami Caves)

Badami Caves
twitter

कर्नाटक में स्थित इन गुफ़ाओं को UNESCO World Heritage Site घोषित किया गया है. यहां पर 4 गुफ़ाएं हैं इनमें से दो भगवान विष्णु, एक भगवान शिव और एक जैन धर्म को समर्पित है. 

Lord Shiva Divine Caves in India

5. वराह गुफ़ा (Varaha Cave)

Varaha Cave
twitter

भगवान विष्णु के अवतार वराह को समर्पित हैं ये गुफ़ा. ये भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. कहते हैं कि ये गुफ़ा 6वीं शताब्दी की है. 

6. पल्लव गुफ़ाएं (Pallava Caves)

Pallava Caves
twitter

केरल के तिरुचिरापल्ली रॉक फ़ोर्ट के अंदर स्थित हैं ये गुफ़ाएं. कहा जाता है कि इन्हें मदुरै के पल्लवों ने बनवाया था. यहां दो गुफ़ा हैं और एक विष्णु और दूसरी भगवान शिव को समर्पित है. 

7. मंडपेश्वर गुफ़ाएं (Mandapeshwar Caves)

Mandapeshwar Caves
twitter

मुंबई के बोरीवली में हैं ये गुफ़ाएं. आठवीं सदी की इन गुफ़ाओं भगवान शिव को समर्पित हैं. मूल रूप से ये बौद्ध विहार थीं. 

इनमें से किस पवित्र गुफ़ा के दर्शन आप कर चुके हैं?