Photos of Ndebeles Painted Houses:  Ndebele, जिन्हें Transvaal Ndebele भी कहा जाता है, दक्षिण अफ़्रीका में रहने वाला एक जातीय समूह (Ethnic Group) है. Ndebeles विशेष रूप से अपने रंगे हुए घरों (Painted House), शिल्प कौशल, रंगीन कपड़ों और साज-सज्जा की चीज़ें बनाने के लिए जाने जाते हैं. 


Ndebele लोगों के तीन मुख्य समूह हैं, दक्षिणी, उत्तरी और ज़िम्बाब्वे के Ndebele. वे कभी न्गुनी-भाषी लोगों का हिस्सा हुआ करते थे, जो दक्षिणी अफ़्रीका के पूर्वी तटीय मैदान में बस गए थे, लेकिन क़रीब तीन शताब्दी पहले ये Transvaal क्षेत्र में आकर बस गए.

इनके इतिहास के बारे में कहा जाता है कि ये योद्धा हुआ करते थे, जो छोटे कबीलों से लड़कर उन्हें अपने में शामिल किया कर लिया करते थे. वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि इन रिश्तों की वजह से ही ये जातीय समूह इतना क्रिएटिव हो पाया है. आइये, तस्वीरों के ज़रिये देखते हैं इनके ख़ूबसूरत चित्रित घर और इनकी कला. 

आइये अब देखते हैं Photos of Ndebeles Painted Houses

1. दीवारों पर की गई चित्रकारी मिट्टी के घरों को भी आकर्षक बना देती है.

2. घर के साथ-साथ बाहरी दीवारों को भी पेंट किया जाता है. 

3. घरों पर पेंटिंग के अलावा और भी कई सजावटी चीज़ों का निर्माण करता है ये जातीय समूह. 

4. ख़ूबसूरत पेंटिंग घर से लेकर चर्च तक में देखी जा सकती है. 

5. ये कला पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है. 

6. हरियाली के बीच एक ख़ूबसूरती इको फ्रेंडली घर. 

7. इन कलाकारी को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. 

8. Ndebeles के न सिर्फ़ घर बल्कि उनके कपड़े भी बड़े आकर्षक होते हैं.  

9. साफ़-सफ़ाई का भी ख़ास ध्यान रखा जाता है. 

10. इनके गहने और पोशाक भी काफ़ी आकर्षक हैं. 

11. इनकी हर चीज़ में कलाकारी नज़र आएगी. 

12. इनके घर किसी Theme Resort से कम नहीं हैं. 

13. घरों की दीवारों पर पेंटिंग का काम महिलाएं ही करती हैं. 

14. एक नहीं बल्कि अलग-अलग पैटर्न के साथ चित्रकारी की जाती है. 

15. कई घरों की दीवारों में ख़ास डिज़ाइन भी देखने को मिलेंगे. 

16. ये जातीय समूह आधुनिकता से भी जुड़ा हुआ है.  

17. रंग-बिरंगी पोशाक में महिलाएं. 

guardian

18. हर एक घर आपको थोड़ी देर इन्हें देखने पर मजबूर कर देगा. 

guardian

19. महिलाओं का समूह

hadithi.africa

20. यहां के पुरुष भी कुछ इस तरह ख़ुद को संवारते हैं. 

hadithi.africa

उम्मीद करते हैं कि Ndebele जातीय समूह से जुड़ी जानकारी और इनकी क्रिएटिविटी (Photos of Ndebeles Painted Houses) आपको पसंद आई होगी. इसी तपह दिलचस्प जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे स्कूपव्हूप के साथ.