आपने कई तरह के समुद्री जीव देखे होंगे. लेकिन ये सिर्फ़ मछली, शार्क, केकड़ा जैसे जीवों तक ही सीमित है. क्या आपने कभी गहरे समुद्र में झांकने की कोशिश की? एक समुद्र अपने अंदर बहुत कुछ समाए होता है, जिसके बारे में बिना उसकी गहराई में जाए पता नहीं लगाया जा सकता. इसी मकसद से 58 वैज्ञानिकों की एक टीम ने पूरे एक महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तट पर अभियान किया. ये पहली बार था, जब समुद्र के अंदर 4000 से 6000 मीटर गहराई तक खोज की गई. वैज्ञानिक को उम्मीद थी कि गर्त में वो कई नई प्रजातियां खोजेंगे और उनकी मेहनत रंग लाई.

ये वैज्ञानिक समुद्र की गहराई से अजीबोगरीब दिखने वाले कई जीवों को लेकर वापस आए:

1. Peanut Worm – गहरे समुद्र में पाया जाने वाला ये कीड़ा Penis जैसा लगता है. डरने पर ये अपने लंबे सिर को अंदर की तरफ कर लेता है, जिससे ये मूंगफली जैसा दिखने लगता है.

2. Glass Sponge – ये जीव एक मीटर से भी लंबे हो सकते हैं. इनका स्केलेटन सिलिका फिलामेंट्स की जाली का बना होता है.

3. Cookiecutter Shark – बेहद तीखे दांतों वाली ये शार्क बड़ी मछलियों, व्हेल, डॉलफ़िन का शिकार करती है. ये समुद्र की 1000 मीटर की गहराई तक रहती है.

4. Red Spiny Crab (लाल कांटेदार केकड़ा) – इस रेड कलर के केकड़े की स्किन कांटेदार है, जो गहरे समुद्र में इसे खतरे से बचाती है.

5. Coffinfish – ये ब्लश आंखों और लाल पैर वाली छोटी मछली एंग्लरफिश समूह की है.

6. Blob Fish – ये मछली को New South Wales से 2.5 किलोमीटर की गहराई पर पाई गई थी. इसकी स्किन सॉफ्ट, पानी जैसा है.

7. ‘Faceless’ Fish – इस बिना आंखों, बिना चेहरे की मछली को सतह के 4 किलोमीटर नीचे खोजा गया.

8. Lizard Fish – छिपकली की तरह दिखने वाली Lizard Fish.

9. Dumbo Octopus – ये Octopus भी डिज़नी कैरेक्टर Dumbo Octopus की तरह अपने कान को फिंस की तरह फ्लैप कर सकता है.

10. Corallimorph – ये कोरल जीव उसी समूह से संबंधित है जिससे जेलीफ़िश, हार्ड कोरल और एनीमोन जैसे जीव हैं.

11. Zombie Worm – ये रेड और वाइट कलर का Zombie Worm है.

12. Brittle Star – ये जीव स्टार फ़़िश की प्रजाति से है.

13. Herd Of Sea Pigs – इन Sea Pigs के पैर ट्यूब की तरह होते हैं.

14. Flesh-Eating Crustaceans – इस जीव को अपने आस-पास जो भी पौष्टिक चीज़ मिलती है, ये उसे खा लेता है.

15. Giant Anemone-Sucking Sea Spiders – ये मकड़ी की तरह दिखने वाला जीव असल में समुद्री मकड़ी नहीं, ये सबसे प्राचीन आर्थ्रोपोड्स में से एक है.

16. Tripod Fish – इसकी आंखें बेहद छोटी होती है, इसलिए ये अपने शिकार को आगे की तरफ़ पंख फैलाकर महसूस करती है और उसका शिकार करती है.

17. Pancake Urchin – ये जीव पैनकेक जैसा दिखता है.

इनमें से कितने जीवों के बारे में जानते थे आप?

Source: Boredpanda