9 फरवरी का दिन कपूर खानदान के लिये बेहद दुखद रहा. 58 साल की उम्र में ‘राम तेरी गंगा मैली’ स्टार राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. राजीव कपूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे थे. वो रणधीर कपूर और ऋषि कपूर से छोटे थे.  

indiatvnews

राजीव कपूर न सिर्फ़ एक अच्छे कलाकार थे, बल्कि वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे. राजीव कपूर ने 1983 में आई फ़िल्म ‘एक जान है हम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में कीं और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई. राजीव कपूर की सुपरहिट फ़िल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ थी. इस फ़िल्म से उन्होंने लोगों के बीच ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी पाई और मशहूर हो गये.  

indianexpress

राजीव कपूर ने बॉलीवुड में भले चंद फ़िल्में कीं, लेकिन फिर भी फ़िल्म इंडस्ट्री और फ़ैंस के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे. वो ऐसे एक्टर थे, जिनके लुक्स के चर्चे भी ख़ूब थे. एक दफ़ा एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर ने कहा था कि राजीव कपूर तीनों भईयों में सबसे उम्दा कलाकार हैं, लेकिन वो कभी महसूस नहीं कर पाये कि वो कितने टैलेंटेड हैं. 

mid-day

आइये तस्वीरों के ज़रिये एक बार फिर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर को याद करते हैं:

1. बड़े भईयों और पिता जी के साथ भोली सूरत में खड़े दिख रहे हैं राजीव कपूर.

dnaindia

2. Cuteness.

timesnowhindi

3. भईयों के साथ कितने ख़ुश दिख रहे हैं.

liveindia

4. बहुत याद आयेंगे आप.

5. ज़िंदादिल इंसान.

suspensecrime

6. लड़कियां इस लुक की दीवानी थीं. 

google

7. भाई-भाई.

twitter

8. प्यार… प्यार

India Tv

9. सब कितने प्यारे लग रहे हैं.

indiatvnews

10. हंसते-मुस्कुराते शख़्स का जाना दुखद है.

राजीव कपूर का जाना सिर्फ़ कपूर खानदान ही नहीं, बल्कि उनको चाहने वालों के लिये भी बड़ी क्षति है.