साल 2002 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में क़दम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं.  

मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में क्रिस, फ़ैशन, मुझसे शादी करोगी, डॉन जैसी कई अन्य फ़िल्मों में बेहतरीन काम कर के लोगों से ख़ूब तारीफ़ बटोरी हैं. नेशनल अवॉर्ड से लेकर कई अवॉर्ड्स उन्होंने हासिल किए हैं.  

उसके बाद 2015 में आई अमेरिकन सिरीज़ क्वांटिको से प्रियंका ने अपना क़दम हॉलीवुड में रखा. जिसके बाद प्रियंका लगातार बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करती नज़र आ रही हैं.  

ऑस्कर के रेड कार्पेट से लेकर कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल तक प्रियंका चोपड़ा हर जगह छाई हुई हैं.  

आपको बता दें प्रियंका के US में दो घर हैं. एक मैनहटन, न्यू यॉर्क में तो दूसरा लॉस एंजिलस, कैलिफ़ोर्निया जहां वो अपने पति निक के साथ रहती हैं.  

ख़ैर, आप सबने प्रियंका के मुंबई के घर के बारे में तो ख़ूब सुना और देखा होगा. हम आपको उनके घर से दूर इन दो घरों के अंदर का टूर करवाएंगे. तो देरी किस बात की स्क्रॉल कीजिए और देखिए देसी गर्ल के सुन्दर घर का नज़ारा.   

न्यू यॉर्क

लॉस एंजिलस