इंटरनेट को सिर्फ़ एक आविष्कार नहीं कहा जा सकता है, बल्कि यह वो ख़ज़ाना है, जिसके ज़रिए इंसान घर बैठे पूरे ब्रह्मांड की जानकारी हासिल कर सकता है. इस बड़े आविष्कार ने ही डिजिटल वर्ल्ड की नींव रखी. हर विषय की जानकारी बस एक क्लिक से प्राप्त की जा सकती है. लेकिन, कई बार इंसान इंटरनेट पर ऐसी चीज़ें सर्च करने लग जाता है या गूगल बाबा से वो सवाल पूछ बैठता है कि जिन्हें जानकर बस मुंह से यही निकलता है कि भैया किसी दूसरे गोले के प्राणी हो क्या? आइये, आपको बताते हैं गूगल से पूछे गए भूगोल से जुड़े ऐसे ही 20 सवाल, जो न सिर्फ़ बेतुके हैं, बल्कि हास्यपद भी हैं.
1. मैं किस देश में रहता हूं?

अब बताइये, इससे बेतुका और क्या सवाल हो सकता है. भाई या बहन को पता ही नहीं कि वो किस देश में रहते हैं.
2. क्या पेरू यूनाइटेड किंगडम से बड़ा है?

पेरू दुनिया का 20वां सबसे बड़ा देश है और यूनाइटेड किंगडम का नंबर 80 पर आता है. यूनाइटेड किंगडम से लगभग पांच गुना बड़ा है पेरू.
3. अगर मैं USA में हूं, तो मैं किस देश में हूं?

यह सवाल, तो गूगल बाबा को सोच में डाल दे. अब बताओ, कैसे-कैसे सवाल पूछे जा रहे हैं. इसके लिए मैं गूगल से माफ़ी मांगता हूं.
4. क्या अफ़्रीका तीसरी दुनिया का देश है?

लगता है अफ़्रीका को लेकर लोग बहुत ही ज़्यादा कन्फ़्यूज़ हैं. इन्हें कोई ट्यूशन दें और बताएं कि अफ़्रीका एक महाद्वीप हैं जिसमें 54 देश शामिल हैं. हालांकि, अफ़्रीका के कई देश ऐसे हैं, जिन्हें तीसरी दुनिया में शामिल किया गया है.
5. क्या दक्षिण अमेरिका संयुक्त राज्य का हिस्सा है?

जिसे भूगोल की थोड़ी बहुत भी समझ होगी, वो इस सवाल को पढ़कर जरूर हंसेगा. अरे मेरे प्यारे, अफ़्रीका कोई देश नहीं, बल्कि दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. जिसके मन में यह सवाल आया होगा, वो एक बार मैप जरूर देख लें.
7. क्या मेक्सिको International Travel में गिना जाता है?

जिसका भी यह सवाल रहा होगा वो दूसरे ग्रह का ही प्राणी होगा. इन्हें कोई बताए कि जब अपने देश से किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, तो वो अंतरराष्ट्रीय यात्रा ही कहलाई जाती है.
8. क्या एशिया, यूरोप में है?

भूलोग की थोड़ी जानकारी रखने वाला भी यह बता सकता है कि एशिया और यूरोप अलग-अलग महाद्वीप हैं, तो भला एशिया, यूरोप में कैसा हो सकता है भाई.
9. न्यूज़ीलैंड असली है?

इस सवाल को पढ़कर, तो ऐसा ही लगता है कि सस्ता नशा करके गूगल पर कुछ भी सर्च किया जा रहा है. भई न्यूज़ीलैंड एक देश है और यह असल में ही है. वैसे बता दें कि न्यूज़ीलैंड एक बहुत ही ख़ूबसूरत देश है, जिसके प्राकृतिक नज़ारे देखकर मुंह से बस यही निकलेगा कि क्या ये हक़ीकत है या मैं कोई सपना देख रहा हूं.
10. क्या पहाड़ हमेशा के लिए रहते हैं?

क्या जिज्ञासा है. भई कुछ हमेशा के लिए नहीं रहता, क्या पता कोई बड़ी प्रलय पहाड़ों का पूरी तरह से ख़ात्मा कर दे. लेकिन, अभी तक इतना बड़ा भौगोलिक परिवर्तन नहीं आया है. इसलिए, घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, कई कारणों से पहाड़ों के छोटे-छोटे हिस्से टूटते रहते हैं.
11. इंटरनेट कहां है?

ऐसे सवाल करने वालों के लिए लगता है इंटरनेट नाम का कोई देश बनाना पड़ेगा.
12. क्या अफ़्रीका में पानी है?

नहीं, वहां सिर्फ़ रेगिस्तान ही रेहिस्तान है, भई गज़ब का सवाल है! यह तो पता ही होगा कि जल ही जीवन है. अगर अफ़्रीका में लोग हैं, तो जरूर वहां पानी होगा.
13. क्या महाद्वीपों की राजधानियां हैं?

नहीं है पर बनानी होंगी, ऐसे सवालों के जवाब देने के लिए. इन्हें कोई देश और महाद्वीपों का अंतर समझाइए भाई.
14. क्या अफ़्रीका का कोई राष्ट्रपति है?

यह समझ में नहीं आता कि ये लोग अफ्रीका को देश बनाने में क्यों तुले हुए हैं? अफ़्रीका देश नहीं है मेरे भाई, एक महाद्वीप है.
15. क्या अर्जेंटीना स्पेन में है?

नहीं, दूसरे गोले में है. भई दोनों अलग-अलग देश हैं, ज़रा एक बार मैप को ढंग से देखो तो सही.
16. कोरिया जापान में है या चीन में?

यह सवाल आपका सिर घूमा सकता है. इन्हें कोई बताए कि उत्तरी कोरिया और दक्षिण कोरिया हैं, अलग कोई कोरिया देश नहीं है. वहीं, जापान और चीन में कोरिया जैसा कुछ नहीं है.
17. अफ़्रीका का राजा कौन है?

यह तो हद ही हो गई. अफ़्रीका को लेकर इतना कन्फ़्यूज़न. यह कुछ ऐसा कहने जैसा है ‘यूरोप का राजा’. बता दें कि अफ़्रीका के कुछ देश हैं, जहां राजा होने की प्रथा बरक़रार है, जैसे मोरक्को.
18. क्या मेक्सिको एक द्वीप है?

भई मेक्सिको एक देश है, कोई द्वीप नहीं.
19. क्या मिस्र यूरोप में है?

मतलब लोग चाहते क्या हैं, भूगोल को ही बदल डालें. जानकारी के लिए बता दें कि मिस्र एशिया और अफ़्रीका में पड़ता है, इसलिए यूरोप का तो सवाल ही पैदा नहीं होता.
20. क्या मध्य अमेरिका एक देश है?

ऐसा कोई देश नहीं है भाई. यह एक क्षेत्र है जो नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में मध्य में आता है.