अगर आप म्यूज़िक लवर हैं, तो आप 90 के दशक के पॉप गानों से भी ताल्लुक रखते होंगे. वही गाने जो उस दौर का हर Teenager गुनगुनाता था. 90 के दौर के इन गानों में न जानें क्या बात थी, जिन्हें सुनते ही हम एक अलग दुनिया में खो जाते थे. प्यार का ख़ुमार हो, या ब्रेकअप का दुख़, इन गानों को सुनकर बेचैन मन को काफ़ी ठंडक मिलती थी. 

अगर 90 के इन पसंदीदा पॉप गानों की यादों पर धूल की परत जम गई है, तो एक बार फिर याद दिला देते हैं: 

1. क्या सूरत है, बॉम्बे वाइकिंग्स 

कॉलेज क्रश के लिये ये गाना हर लड़के ने गुनगुनाया होगा.  

2. परी हूं मैं, सुनीता राव  

ये गाना सुनते हुए हर लड़की ख़ुद को परी ही समझती थी.  

3. भीगी-भीगी रातों में, लेस्ले लुईस 

प्यार में पड़े लोगों के लिये ये गाना किसी टॉनिक की तरह काम करता था. वैसे, इसे गाने के न सिर्फ़ बोल, बल्कि वीडियो भी काफ़ी ख़ूबसूरत है.  

4. ले जा ले रे, उस्ताद सुल्तान ख़ान और श्रेया घोषल  

ये गाना सुनते हुए बस एक ही ख़्याल आता था कि काश कोई आये और सच में हमें ले जाए.  

5. याद पिया की आने लगी, फ़ाल्गुनी पाठक 

इस गाने पर हर लड़की ने अपने दोस्तों के साथ डांस किया होगा.  

6. तन्हा दिल, शान  

उस समय शान के सभी गाने युवा दिलों की धड़कन हुआ करता थे.  

7. वो चली वो चली, बॉम्बे वाइकिंग्स 

ये गाना उस समय किसी पार्टी में न बजे, हो ही नहीं सकता था.  

8. इश्क़ तड़पावे, सुखबीर  

ये सदाबाहर गाना जहां भी बजता है, लोगों के कदम थिरके बिना रह पाते.  

9. दिल ले गई कुड़ी, जस्सी 

अरे… इस गाने को सुनने के बाद हर कोई भंगड़ा मोड में चला जाता है.  

10. गुड़ नाल इश्क़ मीठा- बल्ली सागू और माल 

नये आशिकों की प्ले लिस्ट में ये गाना ज़रूर मिलता था. 

11. तेरी ता याद सतावे, बॉम्बे रॉकर्स 

लॉन्ग ड्राइव और ये गाना हमारे सफ़र को सुहाना बना देता था.  

12. कभी आना तू मेरी गली, यूफ़ोरिया 

सूनी रातों में इस गाने ने हमारा बहुत साथ दिया है.  

13. ओ सनम, लकी अली  

इस गाने ने लकी अली की फ़ैन फ़ॉलोइंग बढ़ा दी थी.  

14. काला शाका ला, अनामिका 

घर की शादी-ब्याह में ये गाना धूम मचा देता था.  

https://www.youtube.com/watch?v=ZJ8EnjbxUNI

15. तुनक तुनक तुन- दलेर मेहंदी 

https://www.youtube.com/watch?v=vTIIMJ9tUc8

16. एक ग्लासी, हार्ड कौर 

ये गाने चलते ही सब का दिमाग़ सातवें आसमान पर होता था.  

17. कावा कावा- मानसून वेडिंग 

पंजाबी शादियों ये गाना ख़ूब चलता था.  

18. बोतला शराब दियां, बल्ली सिंह 

कितने ही हनी सिंह और बादशाह क्यों न आ जाये, लेकिन फिर भी बल्ली सिंह के इन गाने का कोई जवाब नहीं.  

19. जीने मेरा दिल लुटया, जेज़ी बी और अपाचे इंडियन 

अंग्रेज़ी और पंजाबी लिरिक्स का ये मिक्सचर ख़ास तौर पर कॉलेज जाने वालों के लिये था.  

https://www.youtube.com/watch?v=7MyJ0m0m8wU

20. हम नये गीत सुनाये, वीवा 

स्कूल में पढ़ते समय ये गाना हमें जोश से भर देता था.  

21. आखों में, आर्यन  

हाय रे… ये गाना… इसमें शाहिद की क्यूटनेस ने लड़कियों का दिल पिघला कर रख दिया था.  

22. मेड इन इंडिया, अलीशा चिनॉय 

आलिशा चिनॉय की आवाज़ और मिलिंद सोमन की पर्सनालिटी का लोगों पर अलग ही ख़ुमार था.  

23. पिया बसंती, उस्ताद सुल्तान ख़ान और चित्रा 

अपने पिया का इंतज़ार करते वक़्त ये गाना हर किसी ने सुना होगा.  

24. एंजेल आईस, राघव 

गालों पर डिंपल लिये इस लड़के ने अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बना दिया था.  

25. यारों, केके 

फ़ेयरवेयल इस गाने के बिना पूरा नहीं होता था.  

26. दीवाना तेरा, सोनू निगम 

सोनू निगम का गाया हुआ ये गाना, आज भी हम सबके बेहद करीब है.  

27. मेरी नींद उड़ गई, बैंड ऑफ़ बयॉज़  

पांच लोगों के इस परफ़ेक्ट बैंड ने सच में सबकी नींद उड़ा दी थी.  

28. तू, सोनू निगम 

सोनू निगम का ये गाना आज भी दिल के सभी तारों को हिला देता है.  

https://www.youtube.com/watch?v=OVI6Uzh5Las

29. निगोड़ी कैसी जवानी, इला अरुण 

इला अरुण का ये गाना सहेलियों के साथ कभी सुना करते थे.  

30. हो गई है मोहब्बत, शिबानी कश्यप और असलम 

प्यार के इज़हार के लिये सभी इसी गाने को चुनते थे.  

31. दीवाने, स्वेता शेट्टी 

कॉलेज के दिनों में ये गाना लड़के-लड़कियों में अलग ही एनर्जी ला देता था.  

32. गोरी तेरी आखें, लकी अली और कविता कृष्णा मूर्ति 

इस गाने को जितनी बार सुनो आंखें नम हो जाती थी.  

https://www.youtube.com/watch?v=Wb2E2Nh2Stk

33. पुरानी जीन्स, अली हैदर 

ये गाना लूप में लगा कर सुना जाता था.  

https://www.youtube.com/watch?v=wbh8MkI9zo4

34. आजा पिया तोहे प्यार दूं 

इस गाने पर लड़कियां काफ़ी शरारती हो जाया करती थी.  

https://www.youtube.com/watch?v=jrJXF9ojfx4

35. नाचेंगे सारी रात, स्टीरियो नेशन 

पार्टी में ये गाना चलते ही रात का पता ही नहीं चलता था.  

https://www.youtube.com/watch?v=oq1wdDoVz_k

36. तेरा मेरा प्यार, कुमार सानू 

तेरा मेरा प्यार सुनते ही हर कपल रोमांटिक मोड में चला जाता था.  

37. अब के सावन ऐसे बरसे, शुभा मुद्गल 

शुभा मुद्गल की आवाज़ में इस गाने का कोई जवाब नहीं था.  

38. लेट द म्यूज़िक प्ले, शमुर 

इस गाने प, तो डांस किये बिना रहा ही नहीं जाता था.  

39. माएरी- यूफ़ोरिया 

ख़ूबसूरत गीत.  

40. चना वे घर -कुनाल गांजावाला 

कॉलेज के दिनों में ये गाना सभी के प्यार में मिठास ला देता था.  

41. पिया रे पिया रे, नुसरत फ़तेह अली ख़ान 

इस गाने को भला कौन भूल सकता है? 

https://www.youtube.com/watch?v=fZxysFUygXo

42. थोड़ी सी तो लिफ़्ट कर दे, अदनान सामी

अदनान के इस गाने के बाद सभी बस यही कहते फिरते, थोड़ी सी तो लिफ़्ट करा दे.  

43. सयोनी- जु़नून 

ये गाना सच में जु़नून पैदा कर देता था.  

44. Breathless, शंकर महादेवन 

शंकर देवन का ये गाना हमने कितनी दफ़ा गाने की कोशिश की होगी, पर नाकामयाब रहे.  

https://www.youtube.com/watch?v=71RRcv5Jci0

क्या हुआ? ये गाने सुनकर 90’s ज़ोन में चले गये क्या?