शादी(Wedding) शब्द सुनते ही परिवार ही नहीं समाज में भी लोग सेलिब्रेशन के मूड में आ जाते हैं और बात जब बॉलीवुड सेलेब्स की शादी की हो पूरा देश जश्न मनाने लगता है. बॉलीवुड के मोस्ट अडोरेबल कपल #RaLiaShaadi की शादी इन दिनों चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक में छाई हुई है.

ख़बर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट(Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) 16 अप्रैल को शादी कर सकते हैं. ये दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. 2018 में सोनम कपूर की शादी में इन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर पब्लिक को बताया था.

indiatoday

ये भी पढ़ें:  रणबीर और आलिया की वो 19 फ़ोटोज़, जो Perfect Couple Goals देने के लिए काफ़ी हैं

रणबीर के बारे में तो ज़्यादा पता नहीं पर आलिया भट्ट रणबीर को बचपन से प्यार करती हैं. वो शुरू से ही उनके क्रश रहे हैं. अपने बचपन के प्यार से शादी करने का सपना बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों की ही ये इच्छा पूरी होती है. आलिया भट्ट उन्हीं चंद ख़ुशनसीबों में से एक हैं जो अपने बचपन के प्यार से शादी करने जा रही है.

outlookindia

ये भी पढ़ें:  इन 22 फ़ोटोज़ में आपको स्टार आलिया नहीं, वो आलिया दिखेगी जिसके लिए फ़ैमिली-फ़्रेंड्स उसकी Life है 

आलिया और रणबीर(#RaLiaShaadi) की शादी की तैयारियां भट्ट और कपूर फ़ैमली में बड़े-जोरों सोरों से हो रही हैं. जैसा की हर बॉलीवुड सेलेब की शादी में होता है, इस प्रोग्राम को भी बहुत ही सीक्रेट रखा गया है, शादी कब और कैसे, किन लोगों के बीच होगी ये सब अभी तक किसी को पता नहीं चला है.(#RaLiaShaadi)

dnaindia

मगर इतना पक्का है कि बहुत जल्द आलिया कपूर फ़ैमिली का हिस्सा बनने वाली हैं. इसलिए आलिया के साथ कुछ नए रिश्ते भी जुड़ने वाले हैं. आलिया जैसे ही कपूर फ़ैमिली(Kapoor Family) का हिस्सा बनेंगी तो उनकी ख़ास रिश्तेदार कौन होंगे और उनके रिश्ते का नाम क्या होगा, ये हमने ख़ास आपके लिए डिकोड किया है. आइए मिलकर जानते हैं आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के नए रिश्तेदारों के बारे में…  

ये भी पढ़ें: रणबीर और आलिया ‘Krishna Raj Bungalow’ में लेंगे सात फ़ेरे, जानिए क्यों ख़ास है ये बंगला

1. नीतू कपूर और आलिया भट्ट 

आलिया की मदर इन लॉ यानी सास बनेंगी वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर. उनके ससुर लेट एक्टर ऋषि कपूर कहलाए जाएंगे. 

2. श्वेता नंदा और आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट की जेठानी बन जाएंगी अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा. 

3. नव्या नवेली और आलिया भट्ट 

नव्या अब आलिया भट्ट की भतीजी बन जाएंगी. रणबीर से शादी होने के बाद नव्या नवेली आलिया को चाची कहकर पुकारेंगी. 

4. आलिया और करीना कपूर 

करीना कपूर और आलिया भट्ट अब ननद-भाभी बन जाएंगे. रणबीर करीना के भाई है तो आलिया उनकी भाभी हुई. 

5. सैफ़ अली ख़ान और आलिया 

आलिया के ननदोई बन जाएंगे सैफ़ अली ख़ान. 

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt’s Wedding

6. तैमूर और आलिया भट्ट 

रणबीर कपूर से शादी करते ही तैमूर की नई मामी बन जाएंगी आलिया भट्ट. 

7. रिद्धिमा कपूर और आलिया भट्ट 

रिद्धिमा कपूर रणबीर की बहन हैं तो इस नाते आलिया उनकी भाभी बन जाएंगी. आलिया और रिद्धिमा में भाभी-ननद का रिलेशन होगा. (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt’s Wedding)

8. पूजा भट्ट और रणबीर कपूर 

पूजा भट्ट आलिया की बड़ी बहन हैं इस नाते वो रणबीर कपूर की बड़ी साली हुई. 

9. शाहीन भट्ट और रणबीर कपूर  

रणबीर कपूर की साली बनेंगी शाहीन भट्ट, वो आलिया की बड़ी बहन जो ठहरी.

10. सोनी राज़दान और रणबीर कपूर 

सोनी राज़दान आलिया भट्ट की मां हैं, इस नाते अब वो रणबीर कपूर की सास कहलाएंगी. 

11. महेश भट्ट और रणबीर कपूर 

आलिया के पिता हैं महेश भट्ट, इस तरह अब वो रणबीर के ससुर बन जाएंगे.(Ranbir Kapoor and Alia Bhatt’s Wedding) 

12. इमरान हाशमी और रणबीर कपूर 

इमरान हाशमी रिश्ते में आलिया के दूर के भाई(कजिन) लगते हैं. इस तरह इमरान अब रणबीर कपूर के साले कहलाएंगे. 

13. सारा अली ख़ान और आलिया भट्ट

सारा अली ख़ान एक्टर सैफ़ अली ख़ान की बेटी हैं. इस तरह वो अब आलिया भट्ट की भांजी बन जाएंगी.(Ranbir Kapoor and Alia Bhatt’s Wedding)

14. करिश्मा कपूर और आलिया

करिश्मा कपूर अब आलिया की ननद बन जाएंगी और वो उनकी भाभी.

कपूर फ़ैमिली और भट्ट फ़ैमिली का विस्तार होने जा रहा है.