मुंबई, जो कभी थमती नहीं, कभी रुकती नहीं. कुछ ऐसा आकर्षण है इस शहर में कि जो एक बार यहां रह लेता है फिर वो यहीं का होकर रह जाता है. इसीलिए तो मुंबई को मायानगरी कहते हैं जिसकी माया से कोई नहीं बच पाता और ये हैं वो 14 कारण जो साबित करते हैं कि मुंबई दुनिया का सबसे अनोखा शहर है.

1. मुंबई लोकल का सफ़र

मुंबई लोकल शहर की लाइफलाइन है. ये थमी तो समझो पूरा मुंबई शहर थम गया. अगर आप इस मायानगरी का पूरा नज़ारा लेना चाहते हैं तो मुंबई लोकल में चढ़ जाइए. और यदि आप रास्ता भटक गए तो आपके साथ सफर कर रहे पैसेंजर आपकी हर संभव मदद करेंगे.

Source

2. ये सपनों का शहर है

आप चाहे अमिताभ बच्चन बनना चाहते हो या फिर अनिल अंबानी, ये शहर आपको आपके सपने पूरे करने का मौका देगा. यकीन नहीं तो आकर देखो.

Source

3. मन में उलझन हो तो समंदर को बताओ

आपके मन में जब भी कोई उलझन हो या आपको अपना सुख-दुःख किसी से बांटना हो तो इस शहर में सबके पास एक दोस्त है, यहां का समंदर. जिससे आप अपने दिल की हर बात शेयर कर सकते हो.

Source

4. पैसा सबसे बड़ा धर्म, संप्रदायों के लिए बहुत कम जगह

मुंबई में पैसा ही एकमात्र धर्म है, जिसके लिए बाकी संप्रदाय के लिए एकसाथ खड़े होने के तैयार हैं. यहां संप्रदायों के लिए लेशमात्र जगह है, बस.

Source

5. यहां महिलाएं ज़्यादा सुरक्षित हैं

हालांकि मुंबई में भी कुछ एक ऐसे हादसे हुए हैं जिन्होंने मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं पर फिर भी ये एक ऐसा शहर हैं जहां महिलाएं दूसरे शहरों से कहीं ज़्यादा सुरक्षित हैं. कम से कम उन्हें हर 5 मिनट में अपने पीछे पलट कर तो नहीं देखना पड़ता.

Source

6. जेब मैं पैसे कम हों तो भी वड़ा पाव है ना!

मुंबई में आप पैसों की तंगी चाहे कितनी ही झेल रहे हों, आपको पेट भरने के लिए बेहद सस्ता वड़ा पाव तो मिल ही जाएगा.

Source

7. जगह भले कम हो, पर दिल बहुत बड़ा है.

मुंबई में जगह की बहुत तंगी है. लोग इतने छोटे घरों में रहते हैं कि आप देख कर हैरान हो जाएंगे. लेकिन इन लोगों का दिल देखकर आप खुद को ये कहने से नहीं रोक पाएंगे कि “घर भले छोटा है, पर दिल बहुत बड़ा है”!

Source

8. सड़क पर हर त्योहार की रौनक

चाहे जन्माष्टमी की दही हांड़ी हो, ईद की रौनक, गुड फ्राइडे का जश्न हो या फिर होली का हुल्लड़, मुंबई आपको हर त्योहार के रंग से रंगी हुई नज़र आएगी. हां, लेकिन त्योहार के दिन आप घर कितने बजे पहुंचेंगे, इस बात की कोई गारंटी नहीं.

Source

9. कुछ मीठा हो जाए!

मुंबई में जिसने भी ओवन फ्रेश, कैंडीज़ या फिर इंडिगो आदि का मीठा स्वाद चखा है वो इसे ज़िन्दगी भर नहीं भूल सकता.

Source

10. मॉडर्न है, पर इतिहास की झलक दिखती है यहां…

मुंबई का अंदाज़ सबसे जुदा है लेकिन यहां आज भी उस पुराने दौर को महसूस किया जा सकता है. गेटवे ऑफ़ इंडिया, एलिफेंटा केव्स, नरीमन पॉइंट और न जाने कितनी ही ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आपको ऐसा लगेगा मानो आप अलग ही दुनिया में आ गए हैं.

Source

11. खुशमिजाज़ पारसियों का घर है मुंबई

पारसी बेहद खुशमिजाज़ और अच्छे बिजनसमैन होते हैं और इनके बिना तो मुंबई अधूरा है.

Source

12. ये शहर सबको गले लगाता है

मुंबई का दिल बहुत बड़ा है. यहां जो भी आता है ये शहर उसे खुले दिल से गले लगता है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है.

Source

13.  जम के मेहनत करो, जम के उड़ाओ!

मुंबई पर ये बात खूब फिट बैठती है. यहां के लोग मेहनत भी खूब करते हैं और इंजॉय भी खूब करते हैं.

Source

14. और फिर आपको असली मुंबई का अहसास होगा

एक आम दिन जब इस शहर का शोर और भीड़ आपकी पूरी एनर्जी निकाल लेगी तो आपको सही मायनों में मुंबई का अहसास होगा.

Source

Cover Image Source