कुछ चीज़ों में न भगवान ने हर किसी के साथ न्याय किया है. फिर चाहे वो आम इंसान हो या सेलिब्रिटी और ये जानने के बाद न दिल को बहुत सुकून मिलता है. अब कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन सी चीज़ है, जो सेलिब्रिटी और हम लोगों को एक कैटेगिरी में लाकर खड़ी कर देती है. अरे… इसमें इतना सोचने वाली कौन सी बात है.
कभी भी अपनी पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो उठना और स्टार्स की पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो से मिला कर देख लेना. सारी की सारी सच्चाई सामने आ जायेगी. जैसे कुछ समय पहले हमारे साथ हुआ. सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे थे, तभी नज़र स्टार की पासपोर्ट फ़ोटो पर पड़ी. तस्वीर देख कर यकीन नहीं हुआ कि हमारे स्टार्स ऐसे दिखते हैं.
वैसे जो होता है अच्छे के लिये होता है. अगर पासपोर्ट फ़ोटो देखने के बाद भी तुम इन सेलेब्स से सच्चा प्यार करते हो, तो तुम्हारी मोहब्बत सच्ची है यार. चलो अपने प्यार का टेस्ट देने के लिए तैयार हो जाओ.
1. नयनतारा
नयनतारा साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनके बड़ी तादाद में चाहने वाले हैं. हालांकि, इस तस्वीर में वो बिल्कुल आम लड़की लग रही हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_dcfc6cb0-7461-4ff7-850f-e2e547d42863.jpg)
2. कंगना रनौत
पासपोर्ट फ़ोटो में देख कर कौन कहेगा कि ये हमारी क्वीन कंगना हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_d1d62c46-5264-4b67-abde-a2f363326cf3.jpg)
3. ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती की दुनिया कायल है और पासपोर्ट फ़ोटो में भी उन्होंने अपनी मासूमियत बरकरार रखी है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_2b90e01e-bb7c-48ef-bbf3-a2fa840375de.jpg)
4. प्रियंका चोपड़ा
बताओ ज़रा ये तस्वीर देख कर तो निक जोनस भी नहीं पहचान पायेंगे कि ये उनकी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_b7936f7e-d594-4569-b782-f474213e18ca.jpg)
5. शाहरुख़ ख़ान
किंग ख़ान पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो में थोड़ा ग़ुस्से में दिख रहे हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_a641bcdf-b279-4ac7-8a98-d5ee217af6c9.jpg)
6. सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा बिल्कुल क्यूट और सीधे बच्चे की तरह दिख रहे हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_86ac5b82-74b0-4632-b5bd-2fb9170451ea.jpg)
7. सनी लियोन
अगर ये तस्वीर सनी लियोन देख लें, तो शायद वो भी ख़ुद को नहीं पहचान पायेंगी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_cf540c24-5b9c-458f-b5e3-860aab5d5e3b.jpg)
8. अभय देओल
कोई चाह कर भी अभय देओल की स्माइल को इग्नोर नहीं कर सकता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_2ab90fc0-f231-4e63-8178-955977638451.jpg)
9. लेडी गागा
लेडी गागा हॉलीवुड की एक बहुत बड़ी और जानी-मानी सिंगर हैं. अब तक आपने लेडी गागा के गाने सुने हैं और अब उनकी ये तस्वीर देखिये.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_35900b83-4fa1-4879-b79d-bd96756fc15b.jpg)
10. जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर को भी देख लो भाई.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/07/60db2cf78a373a7f86589478_5f0d37b3-ae65-4b67-90fc-a5bfafa01fb5.jpg)
सच बताना तस्वीरें देख कर दिल को करार आया होगा.