संजय दत्त के पिता सुनील दत्त पंजाब से थे, लेकिन इनकी मां नरगिस का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था. नरगिस का नाम भी पहले ‘फ़ातिमा रशीद’ था.
‘पाकिस्तान’ के बारे में हिंदुस्तान के हर बाशिंदे के दिमाग में एक अलग ही सोच होती है. कोई इसे दुश्मन देश कहता है, तो कोई इसे पड़ोसी मुल्क. किसी के लिए ये मुस्लिमों का देश है, तो किसी के लिए उनके फ़ेवरेट गायकों का देश. सबके मन में पाकिस्तान के लिए अलग-अलग भावनाएं हैं.
समय बदलता गया और सोच भी. भारतीय कलाकारों के लिहाज़ से बात करें तो पाकिस्तान का हमारे कलाकारों के साथ एक विशेष जुड़ाव है. ये जुड़ाव सिर्फ़ दिलों का नहीं, बल्कि खून का भी है. ऐसे ही कुछ बेहतरीन कलाकार हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में हैं, जिनका रिश्ता पाकिस्तान की मिट्टी से है.
1. संजय दत्त
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_d1629d80-f771-4e71-b587-db1254e6329e.jpg)
2. कादर खान
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_85a5f12d-af26-48bd-9639-0e62c8cb5360.jpg)
कादर खान का जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था.
3. कपूर खानदान
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_760e813c-0e97-4008-901a-84d13dd0940e.jpg)
हिंदी फ़िल्मों को एक मुकाम दिलाने वाला कपूर खानदान पाकिस्तान के फ़ैसलाबाद से ताल्लुक रखता है.
4. शाहरुख़ खान
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_3eff1f5f-f398-488d-9814-868d3fdf2233.jpg)
दुनिया भर को अपना दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान के पिता पाकिस्तान के पेशावर से हैं. शाहरुख के पिता भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे.
5. दिलीप कुमार
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_2bebdfd9-fddb-4f94-b73a-a79facc39dd1.jpg)
ट्रैजेडी किंग के नाम से बॉलीवुड में मशहूर दिलीप कुमार पेशावर, पाकिस्तान से हैं. इनका असली नाम ‘मोहम्मद युसुफ़ खान’ है.
6. गोविंदा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_2d428786-4f51-4501-be35-ae5eb125ed4b.jpg)
अपने कमाल के अभिनय से सबको हंसाने वाले गोविंदा के पिता का जन्म पाकिस्तान के गुजरांवाला में हुआ था.
7. अमरीश पुरी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_25164466-7538-4b18-9713-5832f03ec0f3.jpg)
मोगैंबो के नाम से मशहूर हिंदी फ़िल्मों के महान ख़लनायक अमरीश पुरी का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था.
8. राजेंद्र नाथ मल्होत्रा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_6d4bdfc5-2395-45bb-8f38-577e896ff83f.jpg)
मशहूर अभिनेता राजेंद्र नाथ मल्होत्रा पेशावर के एक पंजाबी परिवार से थे.
9. ऋतिक रोशन
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_21bc326f-3c09-408f-a84d-386637a582a4.jpg)
हिंदी फ़िल्मों के सुपरहीरो कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के नाना, पाकिस्तान के गुजरांवाला से थे.
10. मदन पुरी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_1f1c125c-0713-425b-8a7e-f71c507760a0.jpg)
बॉलीवुड के फ़ेमस ख़लनायक मदन पुरी का जन्म भी लाहौर में हुआ था.
11. प्रेम नाथ
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_f9540b3a-c262-4817-b784-8f07f44474a5.jpg)
प्रेम नाथ का जन्म पेशावर में हुआ था.
12. देव आनंद
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_ce13aac2-e96d-4c57-bbdc-cf366802dd0c.jpg)
अभिनय की दुनिया के बेजोड़ कलाकार देव आनंद का जन्म पाकिस्तान के नरोवल में हुआ था.
13. राजेश खन्ना
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_8beb33b0-46b0-49eb-8bb2-fe8c7843dc1c.jpg)
अमृतसर में जन्में हिंदी फ़िल्मों के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के माता-पिता वेहारी, पाकिस्तान से थे.
14. बलराज साहनी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_6328f432-e3d1-45ce-b573-724da44ec7d3.jpg)
हिंदी फ़िल्मों के दिग्गज कलाकार बलराज साहनी भेरा, रावलपिंडी में जन्में थे.
15. चेतन आनंद
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_1da14c7b-1b19-41c7-85df-8e3298525949.jpg)
फ़ेमस निर्देशक चेतन आनंद का जन्म लाहौर में हुआ था.
16. अमिताभ बच्चन
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_22c0a5e7-98f6-4685-97f0-7331de5fbffa.jpg)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मां फ़ैसलाबाद, पाकिस्तान की थीं.
17. विवेक ओबेरॉय
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_b30c6c3f-13cc-4336-911f-33a8f618f2d9.jpg)
विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय क्वेटा, पाकिस्तान में पैदा हुए थे.
18. साधना शिवदासानी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_ec38c600-9def-40e8-bf06-d1910020e889.jpg)
मशहूर अभिनेत्री साधना शिवदासानी का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था.
19. रवीना टंडन
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_f425234b-474c-4104-8fe8-e520a8b74ce9.jpg)
रवीना टंडन की मां पाकिस्तान से थीं. रवीना फ़ेमस बॉलीवुड विलेन ‘मैक मोहन’ की भांजी हैं.
20. रमेश सिप्पी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a5998f89ec165ce3adde8_09636ba4-eea7-481a-be1e-c97053732298.jpg)
बॉलीवुड की सबसे प्रचलित फ़िल्म ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी, कराची में पैदा हुए थे.
इन कलाकारों का हिंदी फ़िल्मों में कितना योगदान है, ये किसी को बताने की ज़रूरत नहीं. ये न होते तो शायद ही हिंदी फ़िल्मों को उसकी पहचान दुनिया भर में मिल पाती. इसीलिए पाकिस्तान को हिंदुस्तान की ओर से ‘शुक्रिया’.