होली का मतलब रंग, जश्न और ख़ूब सारी मस्ती. आपने भी होली खेली ही होगी, आपके दिमाग़ में अभी भी ‘रंग बरसे…’ और ‘बलम पिचकारी..’ बज रहा होगा. रंगो का ये त्यौहार जितना हमें पसंद है, उतना ही Celebs को भी. होली के इस त्यौहार को आम लोगों के साथ-साथ Celebs ने भी जमकर मनाया. साथ ही सोशल मीडिया में अपने इन पलों को दुनिया के साथ बांटा भी.  

आप भी देखिये बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत, बिज़नेस से लेकर स्पोर्ट्स तक के इन 18 सेलेब्स ने इस साल कैसे होली मनाई.

Celeb Holi 2022:

1. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह ने जया बच्चन को गुलाल लगाते हुए तस्वीर डाली, साथ में “होली की अनेक अनेक शुभकामनाएं” भी लिखा.

2. विक्की कौशल

होली के दिन विक्की कौशल अपने पूरे परिवार के साथ नज़र आये.

3. सोहा अली खान

सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया के साथ रंगों का त्योहार मनाया. 

4. सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी मुस्कुराती हुई ये तस्वीर पोस्ट की जिसके साथ उन्होंने लिखा “Adding some more colours to your feed!”

5. पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उनकी ये सादगी होली की Photo में दिखी.

6. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने बच्चों, समीशा और वियान के साथ होली खेली. होली खेलते और मस्ती करते बच्चों का वीडियो भी उन्होंने Instagram पर डाला.

7. प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका इन दिनों कैलिफ़ोर्निया में हैं. वहां उन्होंने कुछ इस अंदाज़ में होली खेली.

8. अमन गुप्ता 

शार्क टैंक इंडिया के शार्क और Boat कंपनी के को-फाउंडर और मार्केटिंग डायरेक्टर अमन गुप्ता कुछ इस अवतार में नज़र आये.

9. गौरव तनेजा

Flying Beast के नाम मशहूर गौरव तनेजा रंगों में डूबे नज़र आये. तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गौरव तनेजा ने कितनी ज़्यादा होली खेली होगी.

10. विनीता सिंह 

शार्क टैंक इंडिया की शार्क और शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह ने अपनी Instagram Stories में होली की तस्वीर डाली. इसमें वो अपने परिवार के साथ नज़र आ रही हैं.

Instagram/Vineeta Singh

11. अनुपम खेर

इस होली में अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी के साथ नज़र आये.

12. मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ होली मनाई. शादी के बाद ये इनकी पहली होली थी.

13. अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार अपने मज़ेदार अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने Fans को भी मज़ेदार अंदाज़ में होली की शुभकामनाएं दीं. अपने वीडियो में उन्होंने लिखा, “आप और आपके पूरे परिवार को मेरी तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं.”

14. अंकिता लोखंडे

होली के दिन अंकिता लोखंडे अपनी पति विक्की जैन के साथ नज़र आईं. 

15. गुरु रंधावा

सिंगर गुरु रंधावा ने भी होली के दिन जमकर रंग उड़ाया.

16. करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने इस साल होली की पुरानी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वो पिता रणधीर और मां बबीता के साथ नज़र आ रही हैं.

17. ईशा देओल 

ईशा देओल ने भी इस साल ख़ूब होली खेली. ईशा ने जो तस्वीरें Instagram में अपलोड कीं, उसमें वो अपने पति और बच्चों के साथ होली खेलती नज़र आ रही हैं.

18. हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान भी जमकर होली खेलती दिखीं. हिना होली खेल कर कितनी ख़ुश थीं इस बात का अंदाजा उनकी तस्वीरों से लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ABCD For Holi: रंगों की मस्ती और गुझिया की मिठास के साथ होली की ABCD का भी मज़ा ले लो

देखा आपने इन सेलेब्स की होली. आपकी Holi 2022 कैसी रही हमें कमेंट करके बताएं.