‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा…’

1994 में आई अनिल कपूर की फ़िल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ के 24 साल बाद अनिल कपूर एक और लव स्टोरी लेकर आये हैं. लेकिन इस लव स्टोरी में लव के साथ-साथ कई सियापे और ट्विस्ट हैं.

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीज़र आया है और इसी फ़िल्म के साथ पहली बार साथ आ रही है सोनम-अनिल कपूर की जोड़ी। फ़िल्म में फ़ील 1942 अ लव स्टोरी की ही है, लेकिन 2018 के तड़के के साथ. टीज़र में एक तड़का और है, राजकुमार राव का.

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का Music सुनने के बाद आप 1994 और 2018 के बीच झूमते-झूलते रहेंगे. ख़ास बात ये है कि इस फ़िल्म से विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

आगे की बात ट्रेलर आने पर कहेंगे, फ़िलहाल टीज़र देखिये: