बीते रविवार को असम में 65वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों की घोषणा हुई. इस दौरान रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म ‘गली बॉय’ ने कुल 11 पुरस्कार जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

drizzleanddazzle

ऑस्कर नॉमिनेटेटड ‘गली बॉय’ फ़िल्म के लिए रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जबकि आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. ‘गली बॉय’ ने बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. जबकि ज़ोया अख़्तर को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड, तो वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी व अमृता सुभाष को बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड से नवाज़ा गया है. 

telegraphindia

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फ़िल्म ‘आर्टिकल 15’ को ‘द क्रिटिक्स अवॉर्ड फ़ॉर द बेस्ट फ़िल्म’ जबकि आयुष्मान खुराना को ‘क्रिटिक्स अवार्ड फ़ॉर बेस्ट एक्टर मेल’ का अवॉर्ड मिला है. एक्ट्रेस अनन्या पांडे को फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ के लिए बेस्ट डेब्यू फ़ीमेल का अवॉर्ड मिला. वहीं अभिमन्यू दस्सानी को फ़िल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के लिए बेस्ट डेब्यू (मेल) का अवॉर्ड मिला. 

indiatoday

यहां देखिये फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड विनर की पूरी लिस्ट- 

1- बेस्ट फ़िल्म- गली बॉय


2- बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (गली बॉय)

3- बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गली बॉय)

4- बेस्ट डायरेक्टर- ज़ोया अख़्तर (गली बॉय)

5- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अमृता सुभाष (गली बॉय)

6- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)

7- बेस्ट डेब्यू (मेल)- अभिमन्यू दस्सानी (मर्द को दर्द नहीं होता)

8- बेस्ट डेब्यू (फ़ीमेल)- अनन्या पांडे, (स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2)

9- क्रिटिक्स अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट फ़िल्म- आर्टिकल 15 व सोनचिरैया

10- क्रिटिक्स अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15)

11- क्रिटिक्स अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट एक्ट्रेस- भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू (सांड की आंख)

12- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

13- बेस्ट एक्शन फ़िल्म- वॉर

14- बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह (कलंक)

15- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फ़ीमेल- शिल्पा राव (घंघरू सॉन्ग, वॉर)

16- बेस्ट म्यूजिक एल्बम- गली बॉय और कबीर सिंह

17- बेस्ट डॉयलॉग- विजय मौरया (गली बॉय)

18- बेस्ट स्क्रीनप्ले- रीमा कागती और जोया अख़्तर (गली बॉय)

19- बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी- अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)