पितृदेव संरक्षणम!

हैरी पॉटर के दीवानों या सही शब्दों में पॉटरहेड्स के कानों में ये शब्द मिश्री से कम नहीं होते होंगे। हैरी पॉटर सीरीज़ को घोल कर पीने वालों को ऐसे और कई मज़ेदार शब्द पता होंगे, जिन्होंने हैरी पॉटर को इंडिया में हिट कर दिया.

अपने देश में आधी से ज़्यादा जनता हॉलीवुड फ़िल्मों को हिंदी डबिंग में सुनती हैं और यहीं से शुरू होता है असली मज़ा. इन फ़िल्मों में यत्र-तत्र-सर्वत्र से आये मज़ेदार हिंदी शब्दों और डायलॉग्स के आगे भोजपुरी फ़िल्मों का मसाला फीका पड़ जाता है.

नहीं मानेंगे?

चलिए आपको हाल ही में आयी हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म Deadpool 2 का ट्रेलर दिखाते हैं!

तो! कैसा लगा तुम्हें ये धमाकेदार, मज़ेदार ट्रेलर?

तुम्हें और सहमत करने के लिए ज़रा इसका ओरिजिनल ट्रेलर दिखाते हैं?

कहा था न असली मज़ा हिंदी में है!