Kapoor Family Daughter In Law: कपूर खानदान (Kapoor Family) बॉलीवुड का सबसे बड़ा फ़िल्मी परिवार है. इस फ़ैमली की 5 पीढ़ियां 1928 से लेकर अब तक इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) इस परिवार से एक्टर बनने वाले पहले शख़्स थे. आज रणबीर कपूर तक आते-आते इस परिवार के क़रीब 30 लोग बॉलीवुड फ़िल्मों में काम कर चुके हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी जल्द ही कपूर खानदान (Kapoor Family) से जुड़ने जा रहा है. ‘नवाब फ़ैमिली’ के बाद अब ‘कपूर फ़ैमिली’ जल्द ही ‘भट्ट फ़ैमिली’ से भी रिश्तेदारी बढ़ाने जा रही है. 

ये भी पढ़ें: रणबीर और आलिया ‘Krishna Raj Bungalow’ में लेंगे सात फ़ेरे, जानिए क्यों ख़ास है ये बंगला

missmalini

कपूर खानदान का इतिहास

कपूर खानदान (Kapoor Family) से निकले पहले एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे. उन्होंने सन 1928 में ‘दो धारी तलवार’ फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद दूसरी पीढ़ी में पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी बॉलीवुड में ख़ूब नाम कमाया. पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर के बेटों रणधीर कपूर और ऋषि कपूर और राजीव कपूर भी अभिनेता रहे हैं. पृथ्वीराज कपूर के दूसरे नंबर के बेटे शमी कपूर के दो बच्चे हैं. आदित्य राज कपूर और कंचन केतन देसाई. जबकि सबसे छोटे बेटे शशि कपूर के 3 बच्चे हैं करन कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर.

herzindagi

शम्मी कपूर के बेटे आदित्यराज कपूर ने भी कुछ फ़िल्मों में एक्टिंग की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो सके.जबकि शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर भी बॉलीवुड फ़िल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं. चौथी पीढ़ी में रणधीर कपूर की दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर आज बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं. ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं. राजीव कपूर ने शादी तो की, लेकिन उनका जल्दी ही तलाक भी हो गया था.

facebook

चलिए आज कपूर खानदान (Kapoor Family) की बहुओं का ज़िक्र कर लेते हैं-

1- पृथ्वीराज कपूर – रामसरणी मेहरा कपूर

बॉलीवुड एक्टर पृथ्वीराज कपूर ने रामसरणी मेहरा से शादी की थी. इनके 4 बच्चे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और उर्मिला कपूर थे.

bollywoodtime

2- राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा कपूर  

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी. इनके तीन बेटे और 2 बेटियां रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर रतु नंदा और रीमा जैन हैं.  

wikipedia

3- शम्मी कपूर – गीता बाली कपूर – नीला देवी कपूर 

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर ने 1955 में बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बाली से शादी की थी. शम्मी-गीता के दो बच्चे आदित्य राज कपूर और कंचन केतन देसाई हैं. गीता की मौत के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से दूसरी शादी की थी.  

bollywoodshaadis

4- शशि कपूर- जेनिफ़र केंडल कपूर 

बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर ने इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफ़र केंडल से शादी की थी. इनके 3 बच्चे करन कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर हैं. 

anytvnews

5- रणधीर कपूर – बबीता कपूर  

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता से शादी की थी. रणधीर और बबीता की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं.  

timesofindia

6- ऋषि कपूर – नीतू सिंह कपूर  

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने मशहूर बॉलीवुड अदाकारा नीतू सिंह से शादी की थी. ऋषि और नीतू के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी हैं.  

pinterest

7- राजीव कपूर- आरती सभरवाल कपूर

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर ने आरती सभरवाल से शादी की थी. इनके बच्चे नहीं हैं, शादी के तुरंत बाद इनका तलाक हो गया था.  

bollywoodshaadis

ये भी पढ़ें: कभी की मज़दूरी तो कभी सड़कों पर बेचे पेन, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कॉमेडी किंग जॉनी लीवर

8- आदित्य राज कपूर – प्रीती कपूर 

शम्मी कपूर के बेटे बॉलीवुड एक्टर आदित्य राज कपूर ने प्रीती कपूर से शादी की थी. आदित्य और प्रीती के 2 बच्चे विश्वा कपूर और तुलसी कपूर हैं.

hamaraphotos

9- कुणाल कपूर – शीना सिप्पी

शशि कपूर के बेटे बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने शीना सिप्पी से शादी की है. कुणाल और शीना के दो बच्चे ज़हान पृथ्वीराज कपूर और शायरा लौरा कपूर हैं.

bollywooddadi

10- करन कपूर- लोर्ना कपूर 

शशि कपूर के बेटे बॉलीवुड एक्टर करन कपूर ने लोर्ना कपूर से शादी की है. करन और लोर्ना के दो बच्चे आलिया कपूर और ज़ैच कपूर हैं.

starsunfolded

11- रणबीर कपूर -आलिया भट्ट

कपूर खानदान (Kapoor Family) के चिराग रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट हैं. इस तरह से आलिया कपूर खानदान की 11वीं बहू हैं.

tollywood

इसके अलावा कपूर खानदान (Kapoor Family) की बेटियों के बच्चे भी बॉलीवुड अभिनेता हैं.