Kaun Banega Crorepati 15 Can You Answer The Question: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीज़न के लेटेस्ट एपिसोड में मध्य प्रदेश की मौर्या फ़ैमिली नज़र आई.

SonyLiv

खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे कई कठिन सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने काफ़ी अच्छे से जवाब दिया. शो के आख़िर में उन्होंने 12 लाख 50 हज़ार रुपये की रकम जीती.

प्रियंका मौर्या से Big B ने 12 लाख 50 हज़ार रुपये के लिए वाल्मीकि रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसका उन्होंने सही जवाब दिया.

SonyLiv

प्रियंका तो इस सवाल का सही जवाब देकर लखपति बन गईं, लेकिन क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं?

आइए देखते हैं-

अमिताभ बच्चन ने 12 लाख 50 हज़ार रुपये के लिए सवाल किया, वाल्मीकि रामायण के अनुसार, किस राक्षसी ने भगवान राम द्वारा रावण को पराजित करने का स्वप्न देखा था?

ऑप्शन थे-

A: कुम्भीनदी

B: त्रिजटा

C: कैकसी

D: सिंहिका

SonyLiv

क्या आपको सही जवाब पता है?

अगर नहीं पता है तो हम बता देते हैं. दरअसल, प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B. त्रिजटा था.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं KBC में 3.2 लाख के लिए रामायण से जुड़ा ये सवाल? इस कंटेस्टेंट ने ली थी लाइफ़लाइन